फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   डीटीपी की कार्रवाई के विरोध में बंद रहा बणीपुर चौक का बाजार ...38

डीटीपी की कार्रवाई के विरोध में बंद रहा बणीपुर चौक का बाजार ...38

Sat, 16 Jun 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
डीटीपी की कार्रवाई के विरोध में बंद रहा बणीपुर चौक का बाजार  ...38
डीटीपी की कार्रवाई के विरोध में बंद रहा बणीपुर चौक का बाजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से चार एकड़ क्षेत्र में बन रही अवैध कॉलोनी में पक्के निर्माण को ध्वस्त करने के विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार बंद रखा। व्यापारियों के साथ स्थानीय निवासियों का आरोप है कि डीटीपी की यह कार्रवाई एक तरफा है। उनको बगैर नोटिस दिए कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को दिनभर रहे बणीपुर चौक के बाजार की वजह से लोगों को खरीदारी के लिए बावल और रेवाड़ी तक आना पड़ा। वीरवार को डीटीपी ने चार एकड़ क्षेत्र में कॉलोनाइजर द्वारा विकसित की गई इस कॉलोनी का लाइसेंस नहीं लेने और पहले के नोटिसों का जवाब नहीं देने के बाद जेसीबी की मदद से पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया था। इस कार्रवाई के दौरान यहां पर बने गोदाम, दुकानों सहित 20 से अधिक प्लॉटों की चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया। पक्के निर्माण जब तोड़ने प्रारंभ किए तो आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में प्लॉटधारक आ गए ओर उन्होंने इसका विरोध किया। यहां तक की इस बात को लेकर अधिकारियों के साथ भी बहस बढ़ गई थी। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई को बीच में ही रोक दिया। लोगों का कहना है कि उनके पास रजिस्ट्री तक है। बगैर नोटिस दिए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed