{"_id":"5b1198944f1c1baa6e8b5ce9","slug":"81527879828-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाई पर विशेष ध्यान दिया जाए: दुग्गल-----फोटों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाई पर विशेष ध्यान दिया जाए: दुग्गल-----फोटों
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ने सुनीं समस्याएं, समाधान के निर्देश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
लघु सचिवालय स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक राजेश दुुग्गल की अध्यक्षता में पुलिस विभाग की तरफ से कल्याण गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने जवानों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी अपने थाना और चौकियों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखे। किसी भी जवान के लिए अवकाश पर कोई पाबंदी नहीं है। सभी जवानों को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा इस बात के लिए भी पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी थाने और चौकी में बिजली, पानी या कूलर या अन्य किसी सामान की कमी है तो वह बताएं।
एएसआई शमशेर सिंह को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई
एसआई शमशेर सिंह की सेवानिवृत्त पर सभागार में विदाई कार्यक्रम का भी आयोजना किया गया। एसपी राजेश दुग्गल ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी खत्म नहीं होती। सर्विस में रहते अपना फर्ज निभाने के बाद अब समाज के लिए कार्य करें। उन्होंने एसआई शमशेर सिंह के 37 साल चार माह के कार्यकाल की सराहना की। साथी कर्मचारियों ने कहा कि शमशेर सिंह ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन किया है। जिसके लिए वह बधाई के पात्र है। साथ काम करते उनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिला है। एसपी राजेश दुग्गल सहित बैठक मे मौजूद सभी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय गजेंद्र कुमार, डीएसपी सतपाल यादव, डीएसपी सुरेश कुमार हुड्डा व डीएसपी कोसली अनिल कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।