फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आईजीयू में हुई बैठक में किया गया मंथन

आईजीयू में हुई बैठक में किया गया मंथन

Sat, 05 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
आईजीयू में हुई बैठक में किया गया मंथन
अब आईजीयू से संबंद्ध कॉलेज दो-दो गांव लेंगे गोद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
रेवाड़ी।
इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर के बाद अब इससे संबंध रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले के करीब 110 कॉलेज भी दो-दो गांव गोद लेंगे। शुक्रवार को आईजीयू में कुलपति प्रो. एसपी बंसल की अध्यक्षता में रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले के सभी सभी कॉलेजों एवं संस्थानों के प्राचार्यों तथा निदेशकों के साथ बैठक में इस निर्णय पर सहमति बनी। आईजीयू ने सात गांव गोद लिए हैं। इसी तरह की गुजारिश उन्होंने यूनिवर्सिटी से संबंद्धित अन्य कॉलेजों से भी की।
कुलपति प्रो. बंसल ने कहा कि सभी कॉलेजों को भी दो-दो गांव गोद लेने चाहिए। उन्होंने प्रत्येक महाविद्यालय और संस्थान में विदेशी भाषा का केंद्र होने की इच्छा जताई। साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ की स्थापना करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि मीरपुर विश्वविद्यालय विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय, फरीदाबाद से एमओयू पर हस्ताक्षर करेगा। जिससे विश्वविद्यालय तथा इससे संबद्ध सभी महाविद्यालयों में कौशल विकास केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों तथा समुदाय को रोजगारपरक ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


विजन-2020 एवं 2025 पर करें काम
कुलपति ने कहा कि महाविद्यालय, अपने संस्थानों के लिए विजन विवरण तैयार करे जो 2020 तथा 2025 के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर तैयार हो। प्रो. बंसल ने कहा कि सभी प्राचार्य इस बात को सुनिश्चित करें कि विद्यार्थी की नियमित उपस्थिति दर्ज हो। बायोमीट्रिक हाजिरी की नीति की भी पालना हो। विश्वविद्यालय अपने कॉलेजो के लिए वैब पोर्टल का निर्माण कर रहा है। जिसमें महाविद्यालयों से जुड़ी सभी जानकारियां शमिल की जाएगी। सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में हमारी यह प्राथमिकता है कि कम समय में अधिक कार्य करते हुए कार्यकुशलता को बढ़ाया जाए, इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हम भविष्य की रणनीति का निर्माण कर रहे है। खेलकूद कैलेंडर का निर्माण कर रहा है। शीघ्र ही सभी जानकारियां प्रदान कर दी जाएगी। परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी और किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। जिन-जिन महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम है तथा बी.कॉम (ऑनर्स), बी. फॉर्मेसी तथा होटल मैनेजमेंट है वहां आईजीयू, मीरपुर का सिलेबस लागू होगा तथा स्नातक स्तर के अन्य पाठ्यक्रमों के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का सिलेबस लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्दिरा गाँधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में आज विश्वविद्यालय से संबद्ध रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिले के सभी कॉलेजो व संस्थानों के प्राचार्यों व निदेशकों के साथ कुलपति प्रो. एस. पी. बंसल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। अधिष्ठाता, कॉलेज डेवलेपमेंट काउंसिल प्रो. मंजु परूथी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हम एक टीम के रूप में एक दूसरे के सहयोग के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। कुलपति प्रो. एस. पी. बंसल ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम गुणवत्तापरक शिक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और हमारा लक्ष्य शिक्षा के विकास के साथ सामाजिक सेवा कर सके। इस संबद्धता में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर रेवाड़ी को दक्षिण हरियाणा की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। हमारा रास्ता बहुत लम्बा है और इस संघर्ष पथ में अनेक कठिनाइयां भी है परंतु हम मिलजुल कर समावेशी शिक्षा के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेगें, ऐसा वर्णन करते हुए प्रो. बंसल ने कहा कि बहुत कम समय में हमने कई महत्वपूर्ण कार्य किए है जिसमें तीन विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर, गांवों को गोद लेना, स्वच्छता, साक्षरदाता व केशलैश लेनदेन, रोजगार मेले का आयोजन, दीक्षांत समारोह, शोध जर्नल व न्यूज लैटर का आरंभ करना, चयन आधारित क्रेडिट प्रणाली लागू करना, कौशल विकास केन्द्र व अंतर्राष्ट्रीय भाषा के केंद्र की स्थापना करना प्रमुख है।


शीघ्र पूरे होंगे काम
कुलसचिव डॉ. मदनलाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षामंत्री प्रो. राम बिलास शर्मा, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, अन्य विधायकों के सहयोग से दो जिलों के कॉलेज इस विश्वविद्यालय से संबद्ध हुए हैं। किसी भी महाविद्यालय को किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। इस विश्वविद्यालय को हरियाणा सरकार की ओर से 110 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट निर्माण के लिए शिलान्यास हुआ है। इसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर प्रो. मंजू परूथी, डॉ. सीमा महलावत, ममता अग्रवाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. डीपी. गोयल, प्रो. आरएस. सांगवान, प्रो. रोमिका बत्रा, डॉ. राजकुमार यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed