{"_id":"69137993297e16f89103753b","slug":"8-dpcs-3-boundary-walls-and-unpaved-road-network-uprooted-rewari-news-c-198-1-rew1001-228787-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 8 डीपीसी, 3 चाहरदीवारी व कच्चा रोड नेटवर्क उखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 8 डीपीसी, 3 चाहरदीवारी व कच्चा रोड नेटवर्क उखाड़ा
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी पर चल रहा बुलडोजर। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने मंगलवार को माजरा गुरदास में दो एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को ध्वस्त किया।
कार्रवाई के दौरान विभाग ने 8 डीपीसी, 3 चाहरदीवारों, कच्चे रोड नेटवर्क और एक मैरिज पैलेस को तोड़ दिया। यह अवैध कॉलोनी बिना मंजूरी के विकसित की जा रही थी।
जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने कहा कि आमजन किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करने से पहले विभाग से अनुमति लें। उन्होंने लोगों को चेताया कि कई प्रॉपर्टी डीलर झूठे दावे कर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट बेचते हैं जिससे बाद में खरीदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
विभाग की यह कार्रवाई आमजन को जागरूक करने और अवैध निर्माणों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।