फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   8.5 lakhs rupees cheated on the pretext of getting married

शादी कराने का झांसा देकर ठगे साढ़े आठ लाख रुपये

Thu, 16 Sep 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
8.5 lakhs rupees cheated on the pretext of getting married
रेवाड़ी। गांव गुजर माजरी निवासी एक व्यक्ति पर गांव के ही व्यक्ति के साथ अपनी साली का रिश्ता करवाने का झांसा देकर साढ़े आठ लाख रुपये उधार लेने तथा वापस मांगने पर हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद बावल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुजर माजरी निवासी रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही युवक ने उससे साढ़े आठ लाख रुपये उधार लिए थे। पैसे उधार लेते समय उसने साली का रिश्ता मेरे भाई के साथ कराने की बात कही थी। पांच अगस्त की रात गांव के बस स्टैंड जब मैंने पैसे वापस करने के लिए टोका तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए मुझ पर लाठी- डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed