फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   77 thousand and other items looted from the finance company employee

बाइक सवार दो बदमाशों ने फाइंनेस कर्मी से लूटे 77 हजार रुपये

Tue, 06 Jul 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
77 thousand and other items looted from the finance company employee
रेवाड़ी। सोमवार की देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने गांव राजपुरा के पास फाइनेंस कंपनी कर्मी से करीब 77 हजार रुपये की नकदी, टैब, दो वायोमीट्रिक चार्जर इत्यादि के साथ बैग लूट लिया और फरार हो गए। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

जींद के बिघाना निवासी मलकित पांचाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। रविवार को वह अपनी बाइक से रिकवरी के लिए गया हुआ था। मसानी से 17250, निखरी से 31515, डूंगरवास से 6250 व 22000 से मिले कुल 77015 रुपये बैग में डालकर वह खटावली जा रहा था। इसी दौरान गांव रामपुरा के पास बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने अचानक उसके सामने अपनी बाइक अड़ा दी। युवकों की मंशा भांपकर जब उसने वापस भागने का प्रयास किया तो पीछे से दूसरी बाइक पर सवार युवकों ने उसे घेर लिया। दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों ने उसकी कमर पर टंगा बैग छीन लिया और अपनी बाइकों से वे डूंगरवास की तरफ भाग निकले। लूट की सूचना मिलने के बाद धारूहेड़ा पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की, परंतु उनका कोई सुराग नहीं लगा। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed