{"_id":"627c0227c9f1c267bc4f6844","slug":"75-ponds-will-be-developed-as-amrit-sarovar-rewari-news-rtk6463693191","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 तालाबों को किया जाएगा अमृत सरोवर के रूप में विकसित:डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 तालाबों को किया जाएगा अमृत सरोवर के रूप में विकसित:डीसी
विज्ञापन
रेवाड़ी। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में जिले में मिशन अमृत सरोवर के तहत 75 तालाबों का कायाकल्प किया जाएगा। तालाबों को नया स्वरूप देने और जल संरक्षण की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 66 और शहरी क्षेत्र के नौ तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से बुधवार हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस संबंध में जानकारी ली गई।
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि आजादी अमृत महोत्सव में अमृत सरोवर मिशन निश्चित तौर पर अपनी विरासत को संजोने का एक कारगर मिशन है। उन्होंने बताया कि जिला रेवाड़ी के सात खंडों के 66 गांव में अमृत सरोवर मिशन में गांवों के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से तालाबों के सुंदरीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2023 तक जिला के खंड नाहड़ के 20 तगांव, डहिना खण्ड के 14, बावल खंड के 10 गांव, रेवाड़ी खंड के 9, खोल खंड के पांच और धारूहेड़ा खण्ड के एक गांव को अमृत सरोवर मिशन में शामिल किया गया है। वहीं शहरी क्षेत्र के 9 तालाबों को नया रूप प्रदान करने की दिशा में विभागीय स्तर पर काम किया जा रहा है। उक्त सभी 75 तालाब आगामी अगस्त 2023 तक नए रूप में अमृत सरोवर के साथ जनसेवा में समर्पित होंगे।
नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश
डीसी ने अमृत सरोवर मिशन में चिह्नित गांव में तालाबों के विकास के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इस मिशन में गांव के प्रतिष्ठित लोगों को शामिल करते हुए संयुक्त भागीदारी के साथ तालाब को अमृत सरोवर का रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी 15 अगस्त को आजादी अमृत महोत्सव के तहत अमृत सरोवर पर गांव के लोगों की सहभागिता के साथ राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया जाए। इस महोत्सव में स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों के परिजनों सहित अन्य गणमान्य लोगों को भी शामिल किया जाए। अमृत सरोवर के साथ पौधरोपण भी कराया जाए ताकि सरोवर के माध्यम से जल संरक्षण हो और पर्यावरण संरक्षण भी निरन्तर हो। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद रविंद्र यादव, अतिरिक्त सीईओ जयप्रकाश, डीडीपीओ एच पी बंसल, पंचायती राज विभाग के एक्सईन नरेंद्र गुलिया सहित संबंधित बीडीपीओ मौजूद रहे।