{"_id":"5ca7a37cbdec22143b6f17be","slug":"71554490236-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधीर यादव ने 425 मतों के अंतर से पूर्व प्रधान रविंद्र यादव को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधीर यादव ने 425 मतों के अंतर से पूर्व प्रधान रविंद्र यादव को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रेवाड़ी बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रधान पद के प्रत्याशी सुधीर यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधान रविंद्र यादव को 425 मतों के अंतर से हराया। इसके अलावा उप प्रधान पद के लिए अरविंद यादव, सचिव पद के लिए प्रवीण कुमार, सहसचिव पद के लिए मोहित जैन व कोषाध्यक्ष के लिए देवेंद्र कुमार को चुना गया।
रेवाड़ी बार एसोसिएशन के चुनावों के लिए सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल रहा। सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया था, जो तीन बजे तक चला। इस दौरान प्रत्याशी ने मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट डालने का आह्वान करते दिखाई दिए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। हालांकि पहली बार कोर्ट परिसर के अंदर किसी भी प्रत्याशी का पोस्टर या फिर कोई होर्डिंग्स नजर नहीं आया। अंतिम समय तक वोटरों को साधने की रही कोशिश करते रहे।
सुबह करीब सात बजे ही प्रत्याशियों के समर्थकों ने न्यायिक परिसर के बाहर बड़े-बड़े बैनर लगाकर अधिवक्ताओं से अंतिम समय तक अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की। मतदान को लेकर इस बार खास उत्साह भी वकीलों में काफी दिखाई दिया।
विज्ञापन
सुधीर यादव को 815 व रविंद्र यादव को 380, उपप्रधान पद के लिए अरविंद यादव को 637, दलीप अरोड़ा को 557, सचिव पद के प्रवीण कुमार को 617, सुजान सिंह को 425 व अनिल कुमार को 137, सहसचिव पद के लिए के मोहित जैन को 617 व मोहित कुमार को 568 व कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार देवेंद्र यादव को 818 व गजराज यादव को 370 वोट मिल।