फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पंचायत की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को किया ध्वस्त....

पंचायत की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को किया ध्वस्त....

Fri, 20 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पंचायत की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को किया ध्वस्त....
पंचायत की जमीन से हटाए अवैध कब्जे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बावल। खंड के नांगल तेजू गांव में पंचायत की जमीन पर पिछले कई वर्षों से किए गए अवैध कब्जे को वीरवार को पंचायत ने खंड प्रशासन और पुलिस की मदद से ध्वस्त कर दिए। लगभग पचास कनाल तथा सात मरला पंचायत की इस जमीन पर पिछले काफी समय से कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया था। यहां करीब 25 परिवारों ने कच्चे एवं स्थायी निर्माण करके कब्जा किया हुआ था। सरपंच सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस जमीन पर पिछले काफी समय से कई परिवारों ने कब्जा किया हुआ था। लगभग 20 कनाल क्षेत्र में तो इन परिवारों ने बाकायदा पक्के निर्माण भी कर लिए थे। इसके बाद मामले की शिकायत पंचायत की तरफ से तत्कालीन उपायुक्त डॉ. यश गर्ग को की गई थी। वीरवार को जिला प्रशासन की तरफ से बावल के बीडीपीओ राजेंद्र सिंह को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके भेजा गया तथा भारी पुलिस बल के साथ खंड प्रशासन की टीम कार्रवाई करने गांव पहुंची तो हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान यहां रहने वाले परिवारों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस के आगे अधिक विरोध नहीं चल पाया। लगभग दो घंटे तक चली इस कार्रवाई के बाद पंचायत की जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त करा लिया गया। इस अवसर नंबरदार रामसिंह, ओमपाल, पवन कुमार, अरुण कुमार, इतवारी पंच सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed