{"_id":"5a81eb734f1c1ba0268b9cd6","slug":"71518463859-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता का समापन
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडल की टीम ने जीती महाराणा प्रताप प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव कुंडल में हो रही महाराणा प्रताप क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 24 से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया। चार दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल मैच कुंडल व नांगल जमालपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें कुंडल की टीम ने 8 विकेट से मैच जीत लिया। नांगल जमालपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि के रूप में राजू प्रधान समाज सेवक और सरपंच मनोज मौजूद थे। क्रिकेट प्रतियोगिता में गांव कुंडल की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अरविंद चौहान द्वारा हैट्रिक बनाई गई। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, जहां खेल हमें मैत्रीपूर्ण संबंध सिखाता है वहीं शारीरिक तौर पर भी मजबूत बनाता है। इस अवसर पर क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को फूलमालाएं व साफा पहनाकर सम्मानित किया। महाराणा प्रताप क्रिकेट समिति के सौजन्य से प्रथम आने वाली टीम के लिए 11 हजार, द्वितीय टीम को 81 सौ रुपये व शील्ड प्रदान की गई। इस दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।