{"_id":"5a8093634f1c1ba32a8b6e51","slug":"71518375779-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद की देश की धरोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद की देश की धरोहर
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद देश की धरोहर : दीपेंद्र
रेवाड़ी।
जिले के गांव कंवाली में रविवार को शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा थे। उन्होंने वर्ष 1965 में हुई लड़ाई में शहीद हुए लांस नायक राम सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने ने कहा कि शहीद पूरे देश की धरोहर होते हैं। शहीदों की बदौलत ही आज हम अपने घरों में शांति से रह रहे हैं। देश के लिए शहीद होना बहुत बड़ा बलिदान है। लांस नायक राम सिंह की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता। वर्ष 1965 की जंग में राम सिंह ने देश के लिए अपनी जान दे दी। जब भी देश पर हमला हुआ है, अहीरवाल के जवान अपनी शहादत देने में कभी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि सेना देश का गौरव है और भाजपा सरकार ने सैनिकों पर हत्या के मुकदमे दर्ज कराए है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल, पूर्व सीपीएस अनीता यादव व पूर्व विधायक यादुवेंद्र सिंह, सरपंच अमित कुमार, पूर्व सरपंच अजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।