{"_id":"5f5fbf218ebc3e99d53a4c4d","slug":"71-new-corona-positives-found-in-district-95-patients-recovered-rewari-news-rtk573595023","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 71 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 95 मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 71 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 95 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे तमाम प्रयासों के बाद भी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी जिले में कोरोना के 71 नए मरीज आए हैं तथा 95 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। इसके साथ ही जिले में अभी तक 27 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी हैं।
बता दें कि अभी तक 56007 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4577 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4055 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 496 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 51059 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। इसके अलावा 371 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलेभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। इसके साथ ही पॉजिटिव मरीजों में 32 को विभिन्न अस्पतालों में व 47 जिला कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं, जबकि 417 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ द्वारा जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को आए 71 नए कॉविड पॉजिटिव में से 36 रेवाड़ी शहर, 10 बावल, 8 वृद्घाश्रम, 3-3 धारूहेड़ा व गामड़ी, 2 जाहिदपुर, तथा एक-एक ढोकिया, बनीपुर, नठेड़ा, झाबुआ, जलियावास, कालूवास, करनावास, टूमना व बेरली कलां से संबंधित हैं। सोमवार को जिले से संबंधित 95 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 55 रेवाड़ी शहर, 16 धारूहेड़ा, 4 बावल, 3 नठेड़ा, 2-2 डिढोई, कमालपुर, साल्हावास व टांकड़ी तथा एक-एक कोसली, बनीपुर, गालियाकी, खण्डौडा, मोहदीनपुर, पाली, मसानी, शहबाजपुर खालसा व मन्दौला से संबंधित हैं।