{"_id":"5f20687e8ebc3e74a86cc299","slug":"65-thousand-rupees-withrawn-from-bank-account-rewari-news-rtk5662154183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी बन जानकारी जुटा खाते से निकाली 65 हजार की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक अधिकारी बन जानकारी जुटा खाते से निकाली 65 हजार की नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक अधिकारी बन जानकारी जुटा खाते से निकाले 65 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले में साइबर ठगों द्वारा आए दिन लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। सोमवार को बैंक अधिकारी बनकर खाता संबंधित जानकारी हासिल कर गांव झाड़ौदा निवासी एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने 65 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी। नाहड़ चौकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव झाड़ौदा निवासी राजकुमार ने कहा कि 27 जुलाई की शाम करीब 6 बजे उसके पिता रामफल के मोबाइल पर अशोक नाम के एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि वह कानपुर से बोल रहा है तथा खाता अपडेट करने के लिए कुछ जानकारी चाहिए। पीड़ित ने बताया कि कुछ देर बात करने के बाद आरोपी ने उसके पिता के खाते से 50 हजार रुपये साफ कर दिए। उसके तुरंत बाद दूसरे खाते से भी 15 हजार रुपये साफ कर दिए। खाते से नकदी साफ होने का मेसेज आते ही राजकुमार ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। नाहड़ चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।