{"_id":"5cb37c03bdec2214046f0eb5","slug":"61555266563-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम-134ए के तहत दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम-134ए के तहत दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। दूसरी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश के लिए नियम-134ए के तहत दाखिलों के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। कई सेंटरों पर बच्चों के आईडी कार्ड व अन्य दस्तावेज नहीं होने का हवाला देकर परीक्षा में बैठाने से मना कर दिया। हालांकि काफी नोकझोेंक के बाद बच्चों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया। इस दौरान बच्चों व उनके अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में 3637 बच्चों ने परीक्षा दी जबकि 425 बच्चे अनुपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि नियम-134ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिला के लिए जिले के 4176 बच्चों ने आवेदन किया था। सुबह नौ बजे से बच्चों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। करीब साढे़ नौ बजे से बच्चों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश देने शुरू कर दिया गया था। इस दौरान कई बच्चे अपने साथ आईडी कार्ड व आवेदन के साथ लगाए गए दस्तावेज नहीं लाए तो उन्हें परीक्षा केंद्रों में बैठने से मना कर दिया गया। इस बात को लेकर बच्चों के अभिभावक भड़क गए, बोले कि जब प्रवेश पत्र दिया नहीं तो लाता क्या। अभिभावकों की नाराजगी और परेशानी देख स्कूल में बच्चों को परीक्षा में बैठने दिया गया।
प्रवेेश के समय मांगे फोटो
परीक्षा केंद्र में प्रवेेश के समय बच्चों से फोटो भी मांगे गए, लेकिन अधिकांश बच्चों के पास फोटो नहीं थे। इसलिए बच्चों के अभिभावकों को सुबह ही इमरजेंसी चार्ज देकर फोटो बनवाने पड़े।
विज्ञापन
विभाग ने बच्चों के एडमिट कार्ड जारी नहीं किए
जिले में आयोजित परीक्षा के लिए विभाग की ओर से परीक्षा देने वाले बच्चों को न तो एडमिट कार्ड जारी किया गया और न ही परीक्षा में प्रवेश के लिए अन्य किसी प्रकार का कोई कार्ड जारी किया गया था। इसलिए सभी परीक्षार्थी बिना कोई आईडी लिए ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। हालांकि उनके पास रोल नंबर स्लिप थी।
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
रेवाड़ी राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। रेवाड़ी राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रेवाड़ी जैन ब्वॉयज स्कूल, जैन गर्ल्स स्कूल रेवाड़ी, सैनी स्कूल रेवाड़ी, विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिंदू स्कूल रेवाड़ी, राजकीय ब्वॉयज वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बावल, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय जाटूसाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ आदि सेंटरों पर परीक्षा हुई।