फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   प्रदेश में सता परिर्वतन की अगुवा बनेगी जनक्रांति यात्रा: दीपेंद्र हुड्डा

प्रदेश में सता परिर्वतन की अगुवा बनेगी जनक्रांति यात्रा: दीपेंद्र हुड्डा

Sun, 24 Jun 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में सता परिर्वतन की अगुवा बनेगी जनक्रांति यात्रा: दीपेंद्र हुड्डा
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की अगुवा बनेगी जनक्रांति यात्रा: दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बावल। रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता को अब चुनाव का इंतजार है ताकि वह सत्ता परिवर्तन कर सके। राज्य में सत्ता परिवर्तन का बिगुल फूंका जा चुका है। जनक्रांति यात्रा इसकी अगुवा बनेगी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा शनिवार को बावल में जनक्रांति यात्रा के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आह्वान किया कि वे 30 जून को पुन्हाना में आयोजित होने वाली जनक्रांति रैली में अवश्य पहुंचें और यह यात्रा दो जुलाई तक चलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा ऐतिहासिक होगी और प्रदेश में सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन का काम करेगी। पहले होडल और उसके बाद समालखा में जनक्रांति यात्रा में लाखों लोगों ने शिरकत की। इससे बात स्पष्ट होती है कि प्रदेश के लोग भाजपा सरकार से पूरी तरह त्रस्त हैं। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दस वर्ष का कार्यकाल प्रदेश के लिये स्वर्णिम रहा है। जब हरियाणा प्रतिव्यक्ति आय, प्रतिव्यक्ति निवेश, औद्योगीकरण, खेल और खिलाड़ी को प्रोत्साहन देने, कृषि उत्पादकता और विकास के मामले में देश में नंबर वन प्रदेश बन कर उभरा था। भाजपा सरकार के आने के बाद हरियाणा विकास के मामले में पीछे चला गया है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं के खिलाफ अपराध एवं गैंगरेप के मामले में हरियाणा देश में सबसे आगे हो गया है। व्यापारियों के यहां दिन दहाड़े डकैती पड़ रही है, समाज के हर वर्ग में दहशत का माहौल है। चार साल में चार बार प्रदेश हिंसा की आग में जल चुका है। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में भी भाजपा ने हरियाणा को पीछे ले जाने का काम किया है। चार साल में मेट्रो, रेलवे लाइन और राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी कोई भी बड़ी परियोजना नहीं आई है। उन्होंने कहा कि जनक्रांति यात्रा से सभी पार्टियों की नींद उड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। सम्मेलन को पूर्व मंत्री राव धर्मपाल, पूर्व मंत्री जसवंत बावल, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, अनीता यादव, पूर्व विधायक रामेश्वरदयाल, प्रो. विरेंद्र सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर सतपाल दहिया, दीवान सिंह, विनय पूनिया, बलबीर छिल्लर, चरण सिंह एडवोकेट, राजेंद्र बावल, केशव मुदगिल मौजूद थे। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका बणीपुर चौक पर स्वागत किया तथा बाइक काफिले के साथ सम्मेलन स्थल तक लेकर आए तथा सांसद भी ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed