{"_id":"5a8093504f1c1b5e6e8b4b1e","slug":"61518375760-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी आए अंतरराष्ट्रीय पहलवान संग्राम सिंह बोले:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी आए अंतरराष्ट्रीय पहलवान संग्राम सिंह बोले:
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा की रक्षा करने वाला ही असली खिलाड़ी: संग्राम सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
अंतरराष्ट्रीय रेसलर संग्राम सिंह ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर यह चर्चित हो रहा है कि खिलाड़ियों को अधिक पैसे मिलते हैं जबकि शहीद के परिजनों को बहुत कम। मेरा मानना है कि सीमा की रक्षा करने वाला ही असली खिलाड़ी है। इसलिए उनको निश्चित रूप से अधिक रुपये मिलने चाहिए। संग्राम सिंह रविवार को रेवाड़ी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने देश को सम्मान दिलाया है। मगर उनका जीवन सुरक्षित है। सीमा की रक्षा करने वाले जवानों का जीवन हमेशा असुरक्षित है। इसलिए वे इसके हकदार हैं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग जीतने के बाद प्रदेश सरकार ने उनसे प्रदेश में रेसलिंग को बढ़ावा देने के लिए मदद का आश्वासन दिया था। लेकिन इसी बीच जाट आरक्षण आंदोलन, फिर अन्य समस्या और बाद में जो अधिकारी यह काम देख रहा था। उसका तबादला हो गया। लेकिन हमें अब सरकार की मदद नहीं चाहिए। बल्कि इसके लिए हम सरकार की ही मदद करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में वह केडी जाधव पर बनने वाली श्याम बेनेगल की फिल्म में काम करेंगे। इसके लिए उन्होंने अपना 21 किलो वजन भी कम किया है। इसके अतिरिक्त ‘हौसलों की उड़ान, ये सफर है चैंपियंस का’ शीर्षक से एक टीवी शो भी करेंगे।