फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   6 months rape by making porn clip

अश्लील क्लिप बनाकर 6 महीने तक रेप

Fri, 29 May 2015 12:45 AM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन

घरेलू विवाद के चलते पति से अलग रही महिला का अश्लील क्लिप बनाकर एक आरोपी पिछले 6 माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता रहा।

विज्ञापन

परेशान महिला ने बुधवार रात सिटी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। खोल क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का अपने पति के साथ घरेलू विवाद चल रहा है।

विज्ञापन

 इसी के चलते वह कुछ माह से शहर के सिटी थाने क्षेत्र के एक इलाके में किराए के मकान में रह रही थी। यहीं उमेश कुमार नामक युवक उसके घर आने लगा और उसने महिला का अश्लील क्लिप बना ली और ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला द्वारा विरोध करने पर उमेश ने कई बार जान से मारने की धमकी भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व भी उमेश महिला के घर पहुंचा था और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। बुधवार शाम महिला ने सिटी पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल उमेश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed