{"_id":"609588d38ebc3ef5e4393d0e","slug":"6-killed-from-corona-255-new-infected-including-20-students-found-rewari-news-rtk60758843","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 6 की मौत, 20 विद्यार्थियों सहित 255 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 6 की मौत, 20 विद्यार्थियों सहित 255 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार को 3 महिलाओं सहित 6 लोगों की कोरोना से मौत हो गई और 255 नए संक्रमित मिले हैं। जिले के 1770 एक्टिव संक्रमितों में से 1337 लोगों का होम आइसोलेट किया हुआ है। इसके बावजूद नए मरीजों को अस्पतालों में जगह नहीं मिल पा रही है।
जिले में नागरिक अस्पताल के अलावा 22 अन्य निजी अस्पतालों को कोरोना के इलाज के लिए अधिकृत किया गया है। साथ ही निजी छोटे अस्पतालों व क्लीनिकों में बिना सैंपल के ही बुखार, खांसी व थकान आदि मरीजों का इलाज चल रहा है। इसका एक कारण यह भी है कि रेवाड़ी जिले के अलावा दिल्ली व गुरुग्राम आदि के मरीज भी यहां उपचाराधीन हैं। शुक्रवार को भी जिले में 3 महिलाओं सहित 6 लोगों की कोरोना से मौत हो गई और 255 नए संक्रमित मिले हैं। जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 15 हजार के पार हो गया है। वहीं आज राहत की बात यह रही कि शुक्रवार को 65 लोग कोरोना से ठीक हो गए।
नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 222730 लोगों के सैंपल लिए हैं। जिसमें से 207547 लोग निगेटिव पाए गए और शेष 15183 लोग संक्रमित पाए गए। जिसमें से 13270 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। वहीं 3728 की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को 6 लोगों की मौत हुई है। अब तक जिले में 143 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 255 लोग संक्रमित मिले हैं, जिसमें 20 विद्यार्थी भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में विभाग द्वारा 1542 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब जिले में 1770 एक्टिव केस हैं। जिसमें से 1337 लोगों को होम क्वारंटीन किया हुआ है और बाकी जिले के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को 65 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
मृतकों की सूची
शुक्रवार को हुई 6 मौतों में पीथड़ावास निवासी 75 वर्षीय तारा देवी, हांसाका निवासी 52 वर्षीय तारावती, कोसली निवासी 31 वर्षीय राकेश, खासापुरा रेवाड़ी निवासी 51 वर्षीय नरेश कुमार धोबी, औलांत निवासी 52 वर्षीय चांद सिंह टेलर व रेवती नगर रेवाड़ी निवासी 44 वर्षीय सुनीता त्यागी आदि शामिल हैं।
1488 को पहली और 2518 को वैक्सीन की दूसरी डोज दी
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिले में टीकाकरण प्रक्रिया तेज कर दी है। शुक्रवार को विभाग द्वारा 1488 लोगों को पहली व 2518 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक 160230 लोगों को डोज दी जा चुकी है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डोज दी जाए और इसके लिए गांव व शहर के अनेक जगहों पर टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
कोसली अस्पताल में 162 ने लगवाया टीका
कोसली स्थित नागरिक अस्पताल में कोरोना से निपटने के लिए 18 से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने के साथ साथ 45 साल से ऊपर के लोगों को भी कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाने का कार्य जारी है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. चितरंजन ने बताया कि शुक्रवार को 18 से ज्यादा उम्र के 87 पंजीकृत लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं 45 साल से ऊपर के 75 लोगों को कोरोना बचाव के लिए वैक्सीन दी गई। उन्होंने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण के समय रजिस्ट्रेशन और आधार कार्ड अस्पताल में ले जाना अनिवार्य है। सरकार द्वारा बनाये गए पोर्टल या फिर आरोग्य सेतु एप के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर पर रजिस्ट्रेशन का प्रिंट साथ लेकर जाना अनिवार्य है।