फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कट्टे के बल पर मारपीट कर नकदी छीनने वाले काबू

कट्टे के बल पर मारपीट कर नकदी छीनने वाले काबू

Sun, 17 Feb 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
कट्टे के बल पर मारपीट कर नकदी छीनने वाले काबू

विज्ञापन
रेवाड़ी। रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव लाला के समीप कार सवार युवक को देशी कट्टा दिखाकर मारपीट करने व नकदी छीनने के मामले में रोहड़ाई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पातुहेड़ा निवासी जसवंत को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। रोहड़ाई थाना प्रभारी कबूल सिंह ने बताया कि गांव लाला निवासी प्रदीप गुरुवार की रात अपनी बलेनो कार में सवार होकर अपने दोस्त अंकुश को पाल्हावास रेलवे स्टेशन पर लेने के लिए जा रहा था। गाड़ी में प्रदीप के अलावा राकेश व अन्य मौजूद थे। इसी दौरान गांव के निकट पीछे आ रही स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार आरोपियों के साथ साइड देने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। कुछ दूर चलने के बाद स्कॉर्पियों सवार पातुहेड़ा निवासी जसवंत व उसके साथियों ने अपनी गाड़ी को बलेनो के सामने ओवरटेक कर लगा दिया और बलेनो के शीशे पर कट्टा मार कर तोड़ दिया। आरोपियों ने प्रदीप पर हमला किया और तीन हजार रुपए की नकदी छीन ली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। रोहड़ाई थाना पुलिस ने केस दर्ज कर देर शाम आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी जसवंत को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जबकि दो अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed