{"_id":"5bcf7d92bdec22697c0a86df","slug":"51540324754-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को ढूंढने में पुलिस की नाकामी के विरोध में बावल में महापंचायत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को ढूंढने में पुलिस की नाकामी के विरोध में बावल में महापंचायत आज
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी.बावल। खंड बावल के गांव मोहनपुर की छात्रा का पता लगाने में स्टेट क्राइम ब्रांच कामयाबी नहीं मिली है। जबकि एसपी ने धरनास्तल पर पहुंचकर एक सप्ताह का समय मांगा था। समय पूरा होने पर एसपी ने कहा कि अभी छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं छात्रा का पता नहीं लगने पर बावल 84 ने बुधवार को फिर महापंचायत बुलाई है जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
मंगलवार को धरने के 21वें दिन सांसद दुष्यंत चौटाला भी पहुंचे। अब इस मामले में 24 अक्तूबर को फिर महापंचायत आयोजित की गई जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। धरने पर बैठे वक्ताओं ने कहा कि गत महापंचायत पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए एक सप्ताह के आश्वासन के कोरे साबित होने के बाद अब कठोर निर्णय लिया जाएगा। धरने को समर्थन देने वालों का सिलसिला बरकरार जिसमें कई पदाधिकारी पहुंचे।
गौरतलब है कि गांव मोहनपुर से जुलाई माह में एक नाबालिग गायब हो गई थी, जिसका साढ़े तीन माह बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। यहां तक की स्टेट क्राइम ब्रांच भी नाबालिग का सुराग तक लगा पाने में नाकाम रही है। इधर शुरू से ही पुलिस की कार्रवाई में दम नहीं देखकर परिजनों और फिर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। पिछले 21 दिनों से बावल में लगातार धरना दिया जा रहा है। इस दौरान बावल चौरासी के लोगों ने पंचायत की थी, जिसमें पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने नाबालिग का सुराग लगाने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था। लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं बावल 84 ने कहा कि बुधवार की महापंचायत में ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
लोस व विस में इनेलो उठाएगी बेटी का मामला: चौटाल
धरना में पहुंचे सांसद दुष्यंत चौटाला ने नाबालिग की बरामदगी में पुलिस की नाकामी पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि लोगों के इतने विरोध के बाद भी सरकार अब गंभीरता दिखा रही है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को खुद लोकसभा में उठाएंगे जबकि हमारे विधायक इसको विधानसभा में उठाएंगे। इस दौरान उनके साथ श्याम सुंदर सभ्रवाल, जगदीश डहीनवाल व इनेलो के अन्य नेता भी थे। उन्होंने पंचायत की अध्यक्षता करने वाले चौ. माड़ाराम व धरने पर मौजूद जगदीश डहीनवाल, रामकिशन महलावत, एडवोकेट अर्जुन चौकन, संजय कुमार, दिनेश सैनी के अलावा नाबालिग के माता-पिता से जानकारी ली।
मैं स्पष्ट कहा रहा हूं कि छात्रा का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की एसआईटी के साथ सीआईए और स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले में लगी है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इस मामले में हम लगातार प्रयास कर रहे हैं और सफलता जरूर मिलेगी।
-राहुल शर्मा पुलिस अधीक्षक