फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   - शहर के 9000 हजार प्वाइंट पर लगेंगी एलईडी लाइटें

- शहर के 9000 हजार प्वाइंट पर लगेंगी एलईडी लाइटें

Tue, 13 Feb 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
- शहर के 9000 हजार प्वाइंट पर लगेंगी एलईडी लाइटें
शहर में नौ हजार प्वाइंट्स पर लगेंगी एलईडी लाइट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पीतल नगरी के नाम से मशहूर रेवाड़ी शहर शीघ्र ही दूधिया रोशनी से महकेगा। नगर परिषद की ओर से शहर में 9 हजार प्वाइंट पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। लाइट लगाने वाली कंपनी 10 साल तक इन लाइटों की मेंटिनेंस का काम भी देखेगी। यह काम संभवत: अप्रैल से शुरू हो जाएगा। नगर परिषद ने शहरी क्षेत्र में 9000 प्वाइंट पर एलईडी लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव बना लिया है। यह प्रस्ताव चंडीगढ़ जा चुका है। बस रेट को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। इसकी सबसे खास बात इनका मेंटेनेंस रहेगा। अभी लाइट खराब होने पर उसे ठीक कराने में महीनों लग जाते हैं। कभी कोई मैकेनिक नहीं मिलता तो कभी सामान की पूर्ति नहीं हो पाती। ऐेसे में शहर की अधिकांश गलियां और चौराहे महीनों तक अंधेरे में डूबे रहते हैं।
---
करीब 50 फीसदी बिजली की होगी बचत
अभी फिलहाल नगर परिषद क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। इनका बिल हर माह पांच से छह लाख रुपये होता है। लेकिन एलईडी लाइट लगने के बाद बिजली की खपत 50 फीसदी कम हो जाएगी। वहीं इन एलईडी लाइट्स में सेंसर लगे होंगे, जिससे एलईडी की रोशनी अंधेरे के हिसाब से कम या अधिक होगी। अभी फिलहाल स्ट्रीट लाइटों पर लगी सोडियम लाइटों को बंद करना या चालू करना होता है। कई बार शिकायतें आती ेहैं कि लाइटें दिन के समय जलती हैं और रात के समय बंद रहती हैं। लेकिन यह सेंसर रोशनी के हिसाब से काम करेगी।
विज्ञापन

---
शीघ्र ही शहर में एलईडी लाइटें लगेंगी। इनका ठेका चंडीगढ़ स्तर पर हो रहा है। लगभग सभी प्रक्रियाएं पूरी होने को है। संभवत: अप्रैल में शहर में एलईडी लाइट्स लग जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय सिक्का, एमई, नगर परिषद, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed