फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   5 hunderd polithin beg

दुकान से 5 क्विंटल पॉलिथीन बरामद, 25 हजार रुपये लगाया जुर्माना

Tue, 01 Sep 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
5 hunderd polithin beg
नगरपालिका(नपा) कर्मचारियों ने एक दुकान से 5 क्विंटल पॉलिथीन बैग बरामद कर दुकानदार का चालान किया है। मंगलवार को एसडीएम मनोज कुमार के नेतृत्व में चलाए अभियान के तहत 5 व्यक्तियों पर अतिक्रमण के आरोप में चालान कर 500-500 रुपये का जुर्माना भी किया गया। इसके अलावा 5 लोगों को बिना मास्क पहने हुए मिलने पर उन पर भी 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया। पॉलिथीन रखने वाले दुकानदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि पॉलिथीन पर रोक होने के बावजूद भी कुछ दुकानदार इसका प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे दुकानदारों के अब अभियान चलाकर चालान किए जाएंगे। वहीं जिन दुकानों पर कोविड-19 से बचाव के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं मिले उनके भी चालान किए जाएंगे। नपा की टीम जब दुकानों पर जांच करने पहुंची तो एक दुकान पर 5 क्विंटल पॉलिथीन बैग मिले। पॉलिथीन को जब्त कर दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश भी एसडीएम ने दिए। एसडीएम मनोज कुमार ने लोगों से आह्वान किया कि बिना मास्क के घरों से न निकलें तथा दुकानों पर आने वाले ग्राहकों व लोगों के बीच सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। बार-बार प्रशासन द्वारा जागरूक अभियान चलाया जा रहा है लेकिन लोग भी इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। नपा की टीम में सचिव समय पाल सिंह, जेई कृष्ण कुमार सैनी, लिपिक कमल सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed