फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   450 satyagrahis honored in Bohar on Hindi Diwas

Rewari News: हिंदी दिवस पर बोहर में 450 सत्याग्रही सम्मानित

Sun, 14 Sep 2025 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
450 satyagrahis honored in Bohar on Hindi Diwas
45 बोहर में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सत्याग्रहियों को सम्मानित करते आर्य समाज के पदा
रोहतक। आर्य समाज बोहर की ओर से रविवार को अस्थल बोहर में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में 450 सत्याग्रहियों एवं उनके परिवारों को सम्मानित किया गया। गांव बोहर से 25, गांव बालियाना से 40, गांव खरावड से 12, गांव आसन से 15, गांव हुमायूंपुर से 5, गांव टिटौली से 10 व गांव सांघी से 15 सत्याग्रही परिवार पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वार्ड-10 की पार्षद मनीषा नांदल, आचार्य यशवीर व डॉ विनोद हुड्डा सपरिवार उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सोनीपत, पानीपत, हिसार, झज्जर जिलों से भी सत्याग्रहियों एवं परिवारों ने इस अवसर पर भाग लिया। इसमें अभिभावकों से बच्चों को हिंदी सिखाने का आग्रह किया। उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है।
विज्ञापन

आर्य समाज के नेतृत्व में 1957 में पंजाब के हिंदी भाषी क्षेत्रों पर पंजाबी भाषा थोपने के विरोध में आंदोलन हुआ था। इस आंदोलन का स्वरूप राष्ट्रव्यापी था। इस आंदोलन में पचास हजार से अधिक सत्याग्रहियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सभागार का शिलान्यास भी गया। इस दौरान नांदल खाप के प्रधान ओमप्रकाश नांदल, संजीत नांदल, संचित नांदल, लोकहित संस्था के चंचल नांदल, आर्य समाज बोहर के प्रधान धनीराम आर्य, डॉ गोपाल प्रिंसिपल, महादेव प्रिंसिपल, प्रवीन शास्त्री खेड़ी आसरा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed