{"_id":"5b2aa1244f1c1b6d4d8b7a01","slug":"41529520420-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम पहुंचे नगर परिषद अनुपस्थित मिले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम पहुंचे नगर परिषद अनुपस्थित मिले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औचक निरीक्षण में नप कार्यालय में पांच कर्मचारी मिले अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। कामकाज को लेकर आ रही शिकायतों के बाद बुधवार को एसडीएम एवं प्रशासक जितेंद्र कुमार ने नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के नप कार्यालय में पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया जिससे हड़कंप मच गया।
एसडीएम को काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि ज्यादातर कर्मचारी देरी से पहुंचते हैं जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद से जुड़े कार्यों के अधिक होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें आ रही थी। लोगों के विरोध के बावजूद भी कर्मचारियों के समय में कोई बदलाव नहीं आया जिसके बाद मामला प्रशासक तक पहुंचा। इसके बाद बुधवार सुबह करीब 10 बजे प्रशासक जितेंद्र कुमार कार्यालय में पहुंच गए। उन्होंने पहुंचते ही उपस्थिति रजिस्टर को कब्जे में ले लिया तथा वहां मौजूद कर्मचारियों की हॉजिरी ली। इस दौरान पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले जिनको लेकर एसडीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण किया गया था। इसमें जो कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-जितेंद्र कुमार, प्रशासक नगर परिषद।