फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता: दुग्गल--- 22

महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता: दुग्गल--- 22

Mon, 11 Jun 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता: दुग्गल--- 22
महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता: दुग्गल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित महिला थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला थाने में आने वाली शिकायतों और उनके स्टेट्स की जानकारी भी ली। इस दौरान उपपुलिस अधीक्षक गजेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध को रोकना सरकार और पुलिस की प्राथमिकता है। महिलाएं अपनी शिकायतें बिना किसी डर और भय के रख सके इसके लिए प्रदेशभर में महिला थाने खोले गए हैं। थाने में आने वाली पीड़िताओं की शिकायतों को अच्छी तरह से सुना जाए और उन पर कार्रवाई भी हो। यदि किसी महिला के साथ अपराध होता है तो उसकी तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर समय सीमा में जांच कर अदालत मेें चालान पेश करें ताकि आरोपी को सजा दिलाई जा सके। उन्होंने थाने से संबंधित समस्याओं और आवश्यक सुविधाओं की जानकारी भी ली। इसके अलावा जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महिला थाना एसएचओ हीरामणी और अन्य महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed