फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पैसेंजर ट्रेन में कोच की संख्या कम यात्री परेशान, शिकायत बाद भी समाधान नहीं...

पैसेंजर ट्रेन में कोच की संख्या कम यात्री परेशान, शिकायत बाद भी समाधान नहीं...

Thu, 07 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन में कोच की संख्या कम यात्री परेशान, शिकायत बाद भी समाधान नहीं...
पैसेंजर ट्रेन में कोच की संख्या कम यात्री परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
रेवाड़ी-हिसार रेलखंड पर भिवानी से रेवाड़ी के लिए सुबह 6:40 बजे चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में कोच की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों द्वारा इसकी शिकायत ऑनलाइन माध्यम से रेलवे मंत्रालय को भी जा चुकी है बावजूद उसके समस्या जस की तस बनी हुई है। यात्रियों ने बताया कि यह पैसेंजर ट्रेन भिवानी से सुबह 6:40 बजे पर चलती है। इसके बाद अगली ट्रेन तीन घंटे बाद मिलती है जिसकी वजह से इस ट्रेन में रेवाड़ी तक आने वाले यात्रियों की तादाद बहुत अधिक होती है। उन्होंने बताया कि यही ट्रेन वापसी रेवाड़ी से बठिंडा के लिए रवाना होती है। इसमें मात्र छह बोगियां लगाई हैं जो कि यात्रियों की संख्या के लिहाज से बेहद कम हैं। इस वजह से यात्रियों को बोगियों के पायदान पर लटक कर यात्रा करनी पड़ रही है। इससे हादसों का भी डर बना रहता है। पैसेंजर ट्रेन में दैनिक यात्रियों की संख्या सबसे अधिक होती है। गर्मियों के दिनों में आम यात्रियों की भी भारी भीड़ रहती है। यात्रियों की भारी भीड़ के बावजूद बोगियों की संख्या कम होने से यात्रियों को परेशानी बढ़ रही है। यात्री इस संबंध में रेलवे मंत्रालय के ट्विट्र अकाउंट पर भी शिकायत कर चुके हैं।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed