{"_id":"5b1976174f1c1ba86e8b6de5","slug":"41528395287-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो में शिकायत देकर रैंप हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो में शिकायत देकर रैंप हटवाने की मांग
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम विंडो में शिकायत देकर रैंप हटवाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जाटूसाना खंड के गांव रसूली के अहीरवाल युवा क्लब ने सीएम विंडो के माध्यम से शिकायत देकर गांव मांढैया से उनके गांव में आ रही सड़क को दुरुस्त कराकर बनाए अवैध रैंप तोड़ने की मांग की है। क्लब के अध्यक्ष संजीत यादव ने बताया कि सीएम विंडो में दी गई शिकायत में बताया गया है कि मांढैया में पाइप लाइन डालने के दौरान सड़क को तोड़ा गया था। इसके बाद सड़क को उसी हाल में छोड़ दिया गया है। इसके अतिरिक्त गांव को जाने वाले इस प्रमुख मार्ग पर काफी संख्या में लोगों ने घरों के आगे रैंप बनाए हैं। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। रसूली जाने वाले भारी वाहन चालकों को काफी मुश्किल पेश आती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान किए जाने की मांग की है।