फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शिक्षामंत्री आए, भाषण दिया और चलते बने, बेटियां देखती रह गईं

शिक्षामंत्री आए, भाषण दिया और चलते बने, बेटियां देखती रह गईं

Fri, 16 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामंत्री आए, भाषण दिया और चलते बने, बेटियां देखती रह गईं
पिक्चर ना चाले तो दो डायलोग हरियाणवी बोल दो चाल जावैगी
विज्ञापन

प्रवीण शर्मा
रेवाड़ी।
राजकीय महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा की बेटियां हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। अगर वालीवुड में कोई पिक्चर ना चालै तो दो डायलोग हरियाणवी बोल दो। पिक्चर आपनै आप चाल जावैगी। आमिर खान की दुकान बंद होबा वाली थी। वा तो हरियाणा से गीता, बबीता पर फिल्म बणा दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई फिल्म नीति बन रही है। इससे हरियाणा का नाम देश, दुनिया में मशहूर होगा। उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे प्राचीन सभ्यता भारत की है। विश्व में जीना और मरना भी यहीं का श्रेष्ठ माना जाता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि शेक्सपियर पढ़ें लेकिन इसके साथ-साथ मुंशी प्रेमचंद, रामायण व देश के साहित्य को भी अवश्य पढ़ें। रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिला के कॉलेजों को आईजीयू से जोड़ दिया गया है ताकि ताकि यहां के बच्चों को विश्वविद्यालय के काम से दूर न जाना पड़े।

आए, भाषण दिया और चलते बने, बेटियां देखती रहीं
राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि शुक्रवार को महाविद्यालय आए, अपना भाषण दिया, तालियां बजवाई और चलते बने। पीछे से बेटियां देखती रह गईं। हालांकि वहां मौजूद विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने स्थिति को संभालकर शिक्षामंत्री के जरूरी काम से जाने की बात कहकर पुरस्कार वितरित किए। शिक्षामंत्री के बिना पुरस्कार बांटे चले जाने की काफी चर्चा रही। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रदेशभर से 18 टीमों भाग लिया। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। शिक्षामंत्री करीब सवा 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। करीब 20 मिनट रुककर अपना भाषण देकर निकल लिए। बेटियां पुरस्कार के लिए बैठी थीं। हालांकि अपने भाषण में शिक्षामंत्री ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम का हवाला दिया था।
विज्ञापन

------------
500 साल के इतिहास में ब्रिटिश संसद पहली बार मांग रही माफी
शिक्षामंत्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने 14 नवंबर को ब्रिटिश पार्लियामेंट में अपना भाषण पढ़ा था। ब्रिटिश पार्लियामेंट के 42 सदस्यों ने प्रस्ताव ब्रिटिश संसद में पेश किया। इसमें भारत में जलियांवाला बाग नरसंहार के माफी मांगने की बात कही। अगर ऐसा होता है तो यह ब्रिटिश संसद के 500 साल के इतिहास की सबसे बड़ी घटना होगी। बाबा रामदेव ने बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी फेल कर दी है। अब तो लोग कहने लगे हैं कि बाबा तू दारू भी बना दे। बाबा रामदेव भारत के प्रतीक बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
महाविद्यालय में बनेगी तीसरी मंजिल
यह महाविद्यालय जिले का एकमात्र महिला महाविद्यालय है। इसमें करीब 3500 छात्राएं पढ़ती हैं। कमरों के अभाव में मजबूरन छात्राओं को कमरों से बाहर या पार्किंग स्थल तक में पढ़ाना पड़ता था। तीसरी मंजिल के निर्माण के लिए महाविद्यालय की ओर से चंडीगढ़ में प्रपोजल भी बनाकर भिजवाया गया। लेकिन वह तकनीकी कारणों से अटक गया। उस प्रस्ताव पर शिक्षामंत्री मोहर लगा गए हैं। शिक्षामंत्री तीसरी मंजिल के निर्माण की अनुमति दे दी है। साथ ही महाविद्यालय में मल्टीपर्पज हॉल बनवाने और नए सत्र से इस महाविद्यालय में अंग्रेजी, हिंदी, भूगोल की कक्षाएं शुरू करने की बात कही। शिक्षा मंत्री ने महिला कॉलेेज के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
-------------
खेलो इंडिया में खेले 5000 खिलाड़ी
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि स्कूल से ही खेलों की तैयारियां शुरू की जाएं। इसी के तहत खेलों इंडिया कार्यक्रम में हरियाणा के पांच हजार स्कूली बच्चों ने भाग लिया। हरियाणा ने 38 स्वर्ण, 26 रजत और 38 कांस्य पदक जीते। शिक्षा मंत्री ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों से अनुशासन की भावना पैदा होती है। सरकार बेटियों की शिक्षा के साथ खेलों पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

------------------
यह सही है कि शिक्षामंत्री बाहर थे। मेरी रिक्वेस्ट पर वह कार्यक्रम में आए। उन्हें 12 बजे सेंट्रल यूनिवर्सिटी कार्यक्रम में जाना था। इसीलिए पुरस्कार नहीं दे सके। - रणधीर सिंह कापड़ीवास, विधायक, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed