{"_id":"613116088ebc3e5f263285f7","slug":"37-centers-to-be-built-in-the-district-for-hpsp-preliminary-examination-rewari-news-rtk6227962133","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीएसपी प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले में बनेंगे 37 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीएसपी प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले में बनेंगे 37 केंद्र
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते उपायुक्त यशेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। हरियाणा लोकसेवा आयोग पंचकूला हरियाणा सिविल सेवा व अन्य अलाइड सर्विसेज की प्रीलिम्स परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित कराने जा रहा है। इसके लिए रेवाड़ी जिले में 37 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा के ओवरऑल इंचार्ज एसडीएम रेवाड़ी रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी कोऑर्डिनेटर का कार्य करेंगे। उन्होंने यह बात गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में परीक्षा की तैयारियों को लेकर आयोजित अधिकारियों की बैठक में कही।
इस पहले हरियाणा के मुख्य सचिव विजयवर्धन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंस में उन सभी जिलों को शामिल किया गया जहां पर परीक्षा आयोजित होनी है।
विज्ञापन
उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने वीसी उपरांत बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केन्द्र पर जो नोडल अधिकारी लगाए जाएंगे वे अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर फर्नीचर, साफ-सफाई, रैम्प, शौचालय, पानी इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि फ्लाइंग अधिकारी केंद्रों का जायजा समय रहते कर लें, ताकि परीक्षा के समय कोई दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र की परिधि में फोटो स्टेट की दुकानें, लोगों के एकत्रित होने की पाबंदी के लिए धारा-144 लगाई जाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि परीक्षाओं के शांतिपूर्ण संचालन के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही स्ट्रांग रूम पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएं।
उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त परीक्षा के दिन परीक्षा समाप्त होने के समय गुरुग्राम, झज्जर, दादरी व नारनौल के लिए पर्याप्त बसें चलाई जाएं। उपायुक्त ने बताया कि 12 सितंबर को आयोजित होने वाली हरियाणा सिविल सेवा व अन्य अलाइड सर्विसेज की परीक्षा में दो पेपर होंगे। जिसमें प्रथम पेपर सुबह 10:00 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरा पेपर दोपहर बाद 03:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि प्रथम पेपर के लिए अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र पर सुबह 8:30 बजे से 9:50 बजे के बीच में रिपोर्ट करनी होगी। वहीं दूसरे पेपर के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर दोपहर बाद 1:30 बजे से 2:50 बजे के बीच में रिपोर्ट करनी होगी, अन्यथा परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार व डीएसपी हंसराज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।