{"_id":"6217990404f33f16bb8da9dda2eac95f","slug":"36-candidate-return-name-from-election-of-distric-concil-member-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद सदस्यों के लिए 36 दावेदारों ने नाम लिए वापस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद सदस्यों के लिए 36 दावेदारों ने नाम लिए वापस
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन वापसी का समय समाप्त होने के बाद अब जिला परिषद और रेवाड़ी व बावल ब्लॉक समिति पंचायती राज चुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है।
जिला परिषद के लिए नामांकन करने वाले 36 लोगों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। ऐेसे में 18 वार्डों के लिए अब 197 दावेदार चुनाव मैदान में रह गए हैं। नामांकन वापसी के बाद गांव से लेकर ब्लॉक और लघु सचिवालय संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की चुनाव चिह्न अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
जिन्हें चुनाव मिलते गए, वे रवाना होते हो गए। लघु सचिवालय से लेकर बीडीपीओ कार्यालय तक देर रात जिला परिषद और रेवाड़ी-बावल ब्लॉक की चुनावी प्रक्रिया जारी रही। उल्लेखनीय है कि रेवाड़ी और बावल ब्लॉक का चुनाव 10 जनवरी को होगा।
चुनाव के लिए 42 प्रकार के चिह्न तय
जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए 42 प्रकार के चिह्न तय किए गए हैं। चुनाव मिलते ही प्रत्याशी लेकर रवाना हुए और चुनाव प्रचार में जुटने की तैयारी में लग गए।
विज्ञापन
चुनाव चिह्न बताना प्राथमिकता
अब तक केवल दावेदारों ने लोगों से संपर्क किया था लेकिन अब वे चुनाव चिह्न के साथ वोटरों के बीच जाएंगे। कुछ दावेदारों ने बताया कि अब उनका चुनाव प्रचार में सबसे ज्यादा जोर लोगों को चुनाव चिह्न बताना होगा। इसलिए अब वे घर-घर जाकर अपने समर्थकों के साथ इसी का ज्यादा प्रचार करेंगे।