{"_id":"677976fc1996a8e8500c1b20","slug":"34-couples-applied-for-marriage-rewari-news-c-198-1-rew1001-213566-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विवाह के लिए 34 जोड़ों ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विवाह के लिए 34 जोड़ों ने किए आवेदन
Sat, 04 Jan 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से मॉडल टाउन स्थित हिंदू हाई स्कूल में 14 जनवरी (मकर संक्रांति) को आयोजित होने वाले विवाह समारोह में 23 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
समारोह की मुख्यअतिथि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव होंगी जबकि समाजसेवी अशोक सोमाणी अध्यक्षता करेंगे। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से यह 22वां सामूहिक विवाह समारोह है। अभी तक ट्रस्ट 479 लड़कियों की शादियां करा चुका है। इस बार विवाह के लिए 34 जोड़ों ने आवेदन करके विवाह का पंजीकरण कराया था। समिति की ओर से जांच पड़ताल के बाद 23 आवेदनों को ही मापदंडों पर खरा पाया गया। समिति ने 11 आवेदन रद्द कर दिए हैं। 14 जनवरी मंगलवार को सभी जोड़ों का सनातन परंपरा के अनुसार पूर्ण रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समाजसेवी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पाटोदा, संजय संजय बत्रा, प्रदीप बांबड विशिष्ट अतिथि होंगे। चेयरमैन रामकिशन गंडाला वाले, प्रधान प्रवीण अग्रवाल सातों वाले, उप प्रधान मनोज गोयल, सचिव शरद गोयल अजमेर वाले, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंघल चूरू वाले, ट्रस्टी राजीव गोयल, दीपक अग्रवाल पाल्हावासिया, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रवीण डाटा, सतीश अग्रवाल फर्नीचर वाले ने नागरिकों से अपील की है कि मकर संक्रांति पर इस समारोह में शामिल होकर वर वधु को अपना आशीर्वाद दें तथा बाबा का प्रसाद ग्रहण करें।
विज्ञापन
ये है कार्यक्रम का पूरा शेडयूल:
14 जनवरी सुबह 11:15 बजे श्याम बाबा की पूजन से मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कटला बाजार में बाबा का पूजन समाजसेवी श्यामलाल गोयल करेंगे, जबकि समाज सेवी योगराज सोनी अजरका वाले ज्योति प्रज्ज्वलित करेंगे। दोपहर 12:30 बजे कटला बाजार से दूल्हा शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी नरेंद्र लुगानी करेंगे। यह यात्रा कटला बाजार से शुरू होगी और विभिन्न बाजारों में होते हुए हिंदू हाई स्कूल पहुंचेगी। हिंदू स्कूल में शाम 5:15 बजे दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह की शुरुआत की जाएगी। 5:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। सांय 7:15 बजे वर वधु एक दूसरे को जयमाला पहनाएंगे। 8:15 बजे बाबा का कीर्तन और 8:30 बजे प्रसाद वितरण होगा। रात 10 बजे सभी जोड़ों का पूर्ण रीति रिवाज से पाणिग्रहण संस्कार कराया जाएगा तथा रात 11:15 बजे विदाई संपन्न होगी।