फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आक्रोश में लोग, बोले- अब समय आ गया, पाकिस्तान को दिया जाए करारा जवाब

आक्रोश में लोग, बोले- अब समय आ गया, पाकिस्तान को दिया जाए करारा जवाब

Sun, 17 Feb 2019 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
आक्रोश में लोग, बोले- अब समय आ गया, पाकिस्तान को दिया जाए करारा जवाब

विज्ञापन
रेवाड़ी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में शहीद वीर सैनिकों के सम्मान में स्थानीय राजेश पायलट चौक पर लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में गुर्जरवाड़ा, साउथ सिटी, शक्तिनगर, सेक्टर 4 के लोग शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने एक सुर में कहा कि बहुत हो गया सब्र, अब पाकिस्तान को करारा जवाब देने का समय आ गया है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी व उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर रामू प्रधान, कृष्ण पहलवान, धीरज यादव, काला गुर्जर, बिंदर गुर्जर, रोहित सांगवान सहित अन्य लोग शामिल थे।
कोसली स्टेशन क्षेत्र के मुख्य तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के समान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में विभिन्न दलों व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में कोसली के विधायक बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में सभी राजनीति पार्टियों ने शोक सभा में सामूहिक रूप से भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान अथवा आतंकवादियों को सहयोग देने वाले देश के गद्दारों व आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा तथा वीर शहीदों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता वीरकुमार यादव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना को खुली छूट दे दी है। सेना सही समय और स्थान चुनकर उचित कार्रवाई खुद तय करेगी। सेवानिवृत्त कर्नल सोहन लाल व भाजपा महिला प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य व जिला पार्षद शारदा यादव ने कहा कि आतंकवादियों ने कायराना हमला किया है। कार्यक्रम का संचालन कोसली निगरानी समिति अध्यक्ष मास्टर हुकमसिंह ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव विनोद यादव, नाहड़ मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह, बेरली मंडल अध्यक्ष डा. सुभाष, डहीना के अध्यक्ष गोपीचंद, महामंत्री प्रेमप्रकाश नाहड़, अरुण कोसली, उपाध्यक्ष व समिति सदस्य बाबू लाल, सचिव नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष बाबू लाल, रामोतार, रामनिवास, सुभाष गर्ग, सरपंच हरीओम, सचिव सतपाल, सुनील, सतीश, सुभाष गर्ग, सेवानिवृत्त कर्नल एसएन यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

कोसली में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए व कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अक्षत राव व हल्का अध्यक्ष संजय यादव बहाला ने कहा कि यह आतंकवादियों द्वारा किया गया कायरतापूर्ण कृत्य है। उन्होंने सरकार से इसका बदला लेने की मांग की ओर आतंकवाद को समाप्त करने के लिए एक जुट रहने का संदेश दिया। पाकिस्तान को उसी के अंदाज में जवाब देना जरूरी हैं। इस मौके पर ओमप्रकाश डाबला, अर्जुन, सोनू, शिवा, राजेश, धीरज, मोहित, संदीप, जयबीर, रणबीर, डॉ. सतवीर, नितेश, दीपक सहित सैकड़ों युवा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव शेखुपर में इनसो कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आत्मघाती हमले में शहीद 44 जवानों को श्रद्धांजलि दी और रोष स्वरूप युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला बनाकर फूंका। इनेसो प्रधान सतेंद्र सिंह ने कहा कि यह हमला देश केे जवानों पर नहीं बल्कि हर हिंदुस्तानी के दिल पर किया है। इस घटना से पूरे देश में रोष है। इस अवसर पर कोच रामअवतार, इनसो जिला सचिव अमित राठी, इनसो जिला संयुक्त सचिव जलदीप, बिट्टू कुमार, लोकेश छिल्लर, पवन, रिंकू, राहुल, दीपक, छोटू, अंकित, देव, भूपेश छिल्लर, सचिन, कपिल, जसवंत, नीरज सहित अनेक युवा मौजूद थे।
गांव संगवाड़ी में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव रामसिंह छाबड़ी के नेतृत्व में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला व शहीदों को नमन किया। रामसिंह छाबड़ी ने कहा कि पाकिस्तान व आतंकवाद के पर कुचलने के लिए अब कठोर कदम उठाने की आवश्यकता आन पड़ी है। कैंडल मार्च गांव की विभिन्न गलियों से होता हुआ मंदिर परिसर में पहुंचा। इस मौके पर संदीप छाबड़ी, धर्मेंद्र छावड़ी, मोहित छावड़ी, बहादुर ढिल्लन, विक्की, मनोज, अभय पटेल, धर्मवीर पहलवान, जयवीर, मोनू, राहुल, पंकज, हर्ष, अमित, मोनू, राजकरण, योगेश शर्मा आदि मौजूद थे।
गांव पातुहेड़ा स्थित राजकीय उच्च विद्यालय की छात्राओं व युवा संगठन द्वारा पुलवामा में शहीद हुए जवानों के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला। वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा आतंकियों के हाथों में खेलते हुए कायरतापूर्ण तरीका अपनाया है। उसे इसी अंदाज में जबाव दिया जाना जरूरी है। इस अवसर पर एडवोकेट भूपेंद्र, संजय खटाणा, जगत सिंह, सतीश पहलवान, प्रदीप नंबरदार, मुकेश जांगिड़, गोपाल, प्रकाश, कुलदीप व विकास आदि उपस्थित थे।
इनेलो जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव व युवा जिला प्रधान मनबीर लाम्बा के नेतृत्व में पुलनामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की व आतंकवाद के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए शहर के केएलपी कॉलेज के सामने एकत्रित होकर रेजांगला स्मारक स्थल तक कैंडल मार्च निकाला। डॉ. राजपाल यादव ने कहा कि अब केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने में जरा भी देर नही करनी चाहिए हम देश की रक्षा करने वाले उन अमर शहीदों के बलिदान को कभी भूला नही सकते जिनकी वजह से आज हम खुली हवा में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस अवसर पर राजवीर कालुवास, जगदीश प्रसाद डहीनवाल, वरुण गांधी, डॉ. संजय मेहरा, संपत राम डहीनवाल, डॉ. बलकार सिंह, विनोद शर्मा, पवन यादव, धर्मबीर यादव आदि मौजूद थे।
शहर के सेक्टर तीन के निवासियों ने रविवार की शाम को पुलवामा में शहीद हुए जवानों के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च सेक्टर तीन के राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सचिवालय के शहीदी स्मारक पर आकर समाप्त हुआ। वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा आतंकियों के हाथों में खेलते हुए कायरतापूर्ण तरीका अपनाया है। उसे इसी अंदाज में जवाब दिया जाना जरूरी है। इस मौके पर सुधीर, श्रीभगवान, प्रो. अनिरूद्ध यादव, निर्मल, रितिक, सुभाष अरोड़ा, साहिल, स्माइल, लालसिंह, नितेश आदि मौजूद थे।

गांव दखौरा में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने शहीद बसंत कुमार व शहीद देवेंद्र कुमार के स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा सैनिकों की बस पर किया हमला कायरता पूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed