फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बिजलीकर्मियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया

बिजलीकर्मियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया

Wed, 06 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बिजलीकर्मियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया
बिजली कर्मियों ने दूसरे दिन भी धरना देकर जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
अदालती आदेश से प्रभावित कर्मचारियों को राहत देने की मांग को बिजली निगम की कर्मचारी यूनियनों की ओर से मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की नीयत में खोट है इसलिए अभी तक पूर्व स्थिति में दिए गए कर्मचारियों को लेकर कोई निर्णय नहीं किया है। बुडौली सब डिविजन कार्यालय में एचएसईबी वर्कर यूनियन के यूनिट सचिव बाबूलाल की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कहा कि सरकार की नीयत में खोट है तथा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों की, जो पक्का करने की पालिसी बनाई गई उसकी सही पैरवी नहीं किए जाने के कारण हाईकोर्ट ने इस पॉलिसी को रद्द किया है। पालिसी के तहत जिन कर्मचारियों को पक्का किया गया उनको पुन: उसी स्थिति में लाना होगा जिससे हजारों कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। धरना में सब यूनिट सचिव महेंद्र सिंह, सिंह, सह सचिव अशोक कुमार, सत्यपाल सिंह, चंदगीराम, ललित कुमार आदि उपस्थित थे।


पाली-गोठड़ा सब स्टेशन में भी दिया धरना
पाली-गोठड़ा सब स्टेशन में दूसरे दिन निगम कर्मचारियों ने प्रधान हीरालाल की अध्यक्षता में सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक आगामी आदेश नहीं जारी होते, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने में रमेशचंद, देशराज, सत्यपाल सिंह, महाबीर सिंह पूर्व प्रधान, सत्येंद्र, राज सिंह, भरत सिंह, कर्ण सिंह, राजबीर सिंह, भीम सिंह, पवन, जसवंत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed