{"_id":"5a7f3e7e4f1c1ba4268b9adf","slug":"31518288510-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अदालत परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अदालत परिसर
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक अदालत में 705 मामलों का निपटारा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला अदालत परिसर में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन रवि कुमार सौंधी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 1598 मामले रखे गए, जिनमें से 705 मामलों का निपटारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल ने मोटर दुर्घटना के 36 मामलों का निपटारा करते हुए मृतकों के आश्रितों के लिए कुल एक करोड़ 64 लाख 12 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई। इसके अतिरिक्त 461 अन्य मामलों का भी निपटारा किया गया। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) पवन कुमार की अदालत द्वारा 135 मामलों का निपटारा किया गया। मुख्य दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कीर्ति जैन ने बताया कि कुल 1598 मामलों में से 705 का निपटारा मौके पर ही किया गया है। लोक अदालत के माध्यम से केसों का निपटारा जल्द किया जाता है तथा इस प्रकार के केसों में आगे अपील भी नहीं होती और आमजन के किमती समय की बचत होती है।