{"_id":"5a7f3c5e4f1c1b187e8b5872","slug":"31518287966-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस.ओ.एफ की द्वितीय चरण की परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस.ओ.एफ की द्वितीय चरण की परीक्षा आज
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की परीक्षा आज
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) की 11 फरवरी को होने वाली द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए दक्षिण हरियाणा में दो परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। इनमें रेवाड़ी जिले में राज इंटरनेशनल स्कूल लियो चौक और महेंद्रगढ़ जिले में आरपीएस स्कूल खातोद का चुनाव किया गया है। एसओएफ के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. नवीन अदलक्खा ने बताया कि रेवाड़ी जिले के करीब 65 स्कूलों के 647 छात्र-छात्राएं और महेंद्रगढ़ जिले के करीब 28 स्कूलों के 327 छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में भाग लेंगे।
विदित रहे कि इस परीक्षा के प्रथम चरण में इस क्षेत्र से 22 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। यह परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो चरणों में आयोजित होती है। 12 सालों से इस परीक्षा को दक्षिण हरियाणा में आयोजित करवाने वाले डॉ. नवीन अदलखा ने बताया कि छात्रों को प्रवेश पत्र जारी किया जा चुका है। यह परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 600 सेंटर्स पर 30 देशों में आयोजित होगी। जिसमें आईईए की परीक्षा 9 से 10 बजे, एनएसओ की परीक्षा 11.30 से 12.30 और आईएमओ की परीक्षा 2.00 से 3.00 बजे आयोजित होगी। आईईए, एनएसओ, आईएमओ परीक्षा में कक्षा 3, 4 के छात्रों से 35 सवाल और कक्षा 2 से 12 के छात्रों से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। एसओएफ इस साल 15.2 करोड़ रुपये अवार्ड्स व छात्रवृत्ति पर खर्च करेगा।