फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   3 crooks escaped after looting 33 thousand cash

33 हजार की नकदी लूटकर 3 बदमाश फरार

Thu, 02 Sep 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
3 crooks escaped after looting 33 thousand cash
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर माढैया पुल के पास पानीपत से ट्रक में कपड़ों की गांठ भरकर अहमदाबाद जा रहे कपड़ा व्यापारी से तीन बदमाश 33 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नूंह के गांव फकरपुर खोरी निवासी सन्नी ने बताया कि वह बुधवार देर शाम पानीपत से ट्रक में कपड़ों की गांठ भरकर झज्जर होते हुए अहमदाबाद के लिए निकला था। रात करीब डेढ़ बजे जब वह माढैया पुल के पास पहुंचा तो निर्माण कार्य के चलते गाड़ी को धीरे कर लिया। इसी दौरान पुल के नीचे लट्ठ लेकर खड़े तीन बदमाशों ने ट्रक को रुकवा लिया। जिसके बाद एक बदमाश खिड़की खोलकर ट्रक में सवार हो गया तथा हाथापाई कर उसकी जेब से 33 हजार की नकदी निकाल ली। लूट को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed