{"_id":"60ec7c368ebc3e737521369c","slug":"27-thousand-rupees-looted-by-showing-the-pistol-to-the-supplier-rewari-news-rtk617364954","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्लायर को पिस्तौल दिखाकर लूटी 27 हजार की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्लायर को पिस्तौल दिखाकर लूटी 27 हजार की नकदी
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अपने साथी के साथ पिकअप में धारूहेड़ा आ रहे एक कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के चालक को रास्ते में दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर बंधक बना लिया और पिस्तौल दिखाते हुए 27 हजार रुपये की नकदी छीन ली। एक आरोपी एजेंसी का पूर्व कर्मचारी है। बदमाश चालक व उसके साथी को झज्जर के निकट छोड़कर फरार हो गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव रणधीरगढ़ निवासी प्रकाश शर्मा ने बताया है कि वह विकास नगर महेश्वरी स्थित धर्मबीर सिंह की एजेंसी पर चालक है। रविवार को वह अपने साथी धारूहेड़ा निवासी सागर के साथ पिकअप में कोल्ड ड्रिंक भरकर गांव निखरी व रालियावास में सप्लाई करने के लिए गया था। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव रालियावास कट के निकट दो युवक अचानक गाड़ी के सामने आए और खिड़की खोलकर पिस्तौल व चाकू दिखाते हुए केबिन में घुस आए। एक युवक ने उसे ड्रावर की सीट से हटाकर खुद गाड़ी चलानी शुरू कर दी। युवक ने रास्ते में पिस्तौल दिखाकर उनकी जेब से 27 हजार रुपये की नकदी छीन ली और झज्जर के गांव सिलानी के निकट ले गए। सिलानी के निकट आरोपी उन्हें छोड़कर दूसरी गाड़ी से फरार हो गए। प्रकाश शर्मा ने वापस धारूहेड़ा पहुंच कर धर्मबीर को घटनाक्रम की जानकारी दी। प्रकाश शर्मा ने बताया कि ड्राइवर की सीट पर बैठे युवक को उन्होंने पहचान लिया। वह पहले एजेंसी पर ही काम करता था। शिकायत पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बढ़ रही हैं लूटपाट की वारदात
पिछले कुछ दिनों से जिले में लूटपाट व छीना-झपटी ककी वारदात बढ़ गई हैं। पिछले एक माह के दौरान जिले में अलग-अलग स्थानों पर लूटपाट और नकदी छीनने की 11 वारदात हो चुकी हैं। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।