{"_id":"6096d3fe8ebc3e5a41279f5e","slug":"256-new-infected-found-in-rewari-rewari-news-rtk6077106156","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में 256 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में 256 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में शहर और गांवों के लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को हर स्तर पर सतर्कता बरतने की जरूरत है। हालांकि राहत की बात यह हैं कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से कोई जान नहीं गई है। शनिवार को 29 विद्यार्थियों सहित 256 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि, शनिवार को 107 कोरोना मरीज ठीक हुए।
सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 224333 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 208894 लोग निगेटिव पाये गए और 15439 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 13377 नागरिक कोरोना को हरा चुके हैं। जबकि 3481 रिपोर्ट आनी है। अब तक जिले में 143 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को 256 नागरिक संक्रमित मिले हैं। जिसमें 29 विद्यार्थी भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में विभाग द्वारा 1603 लोगों के सैंपल लिये गए हैं। अब जिले में 1919 कोरोना से केस एक्टिव है। जिसमें से 1523 लोगों को होम क्वारंटीन किया हुआ है और बाकी जिले में विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है।
सैनिटाइजेशन पर जोर
कोरोना को खत्म करने के लिए सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को गांव गोठड़ा में युवा पीढ़ी ने गांव को सैनिटाइज करने का जिम्मा उठाया और प्रत्येक घर के दरवाजों व दीवारों को सैनिटाइज किया। जिसमें संदीप सिंह, सोमबीर सिंह नंबरदार, मांगे सिंह, मनोज सिंह, रवि पहलवान, विक्रम यादव, पितराम सिंह, देवीलाल सिंह, जय सिंह, शिवेंद्र, प्रताप सिंह, हरीश सिंह व कुलदीप सिंह आदि ने सहयोग किया। वहीं धारूहेड़ा में भी नगर पालिका द्वारा सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
3760 को लगी कोरोना वैक्सीन
कोरोना संक्रमण को देखते हुए हेल्थ विभाग की ओर से टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। शनिवार 3760 को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। शनिवार को नागरिक अस्पताल समेत अन्य सेंटरों पर 18 साल से ऊपर वाले और अन्य पात्रों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं सीएमओ ने 18 आयुवर्ग से ऊपर वालों ने अपील की हैं कि कोरोना टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद अपनी सुविधा अनुसार सेंटर का चयन करें। उन्होंने बताया कि पीएचसी और सीएचसी सेंटरों पर टीकाकरण चल रहा है।