{"_id":"6acbcf82dfa0827dad0b3af3","slug":"251-a-massive-surge-of-devotion-at-the-kalash-yatra-rewari-news-c-198-1-rew1001-247012-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 251 कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 251 कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Sun, 11 Oct 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद
रेवाड़ी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन नगर में भव्य ज्योति ज्वाला कलश यात्रा निकाली गई। अस्थल स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में महिलाएं 251 कलश उठाकर निकलीं। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर माता रानी के जयकारे लगाती रहीं। इस दौरान झांकियां भी निकाली गईं।
सोनू भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश स्थित दिव्य ज्योति ज्वाला जी धाम से माता की ज्योति लेकर आने वाले बाल योगी कुणाल सारसर, सोनू भगत, बलजीत भगत, काल भैरव उपासक प्रवीण कुमार, समीर और सुनील दुलगुच की अगुवाई में यात्रा निकाली गई।
अस्थल स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से शुरू हुई यात्रा इंद्रा कॉलोनी स्थित काली माता कामाख्या दरबार तक पहुंची। दरबार पहुंचने पर महंत चंद्रकला और उनके शिष्य एवं गद्दीनशीन महंत प्रीत कौर ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 19 अक्तूबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान महिलाओं को सीवर के गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। धार्मिक आयोजन के बीच गंदे पानी से गुजरती महिलाओं को देखकर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए। इंद्रा कॉलोनी स्थित काली माता कामाख्या दरबार में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।