फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   235 candidate fill nomination for distric council

जिला परिषद के लिए 235 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Wed, 30 Dec 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Wed, 30 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
पंचायती राज चुनाव पहले चरण के रेवाड़ी और बावल ब्लॉक और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई। आखिरी दिन काफी संख्या में नामांकन हुए। जिला परिषद के लिए अंतिम दिन मंगलवार को 11 नए दावेदारों ने अपने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन


इस प्रकार दिसंबर में जिला परिषद के कुल 16 नए दावेदारों ने अपना नामांकन भरे हैं। जबकि 219 पुराने दावेदारों ने फार्म 4-ख व अन्य दस्तावेज इसी माह में जमा करवाए। आज के दावेदारों के नामांकन के साथ जिला में जिला परिषद के सभी 18 वार्डों के लिए कुल 235 उमीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


 जबकि रेवाड़ी ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए आखिरी दिन 9 नामांकन पत्र दाखिल हुए। यानी इस बार कुल 15 नामांकन जमा किए गए। जबकि 213 ने सितंबर में नामांकन पत्र भरा था। इस प्रकार अब रेवाड़ी ब्लॉक समिति सदस्य के चुनाव लड़ने के लिए 228 दावेदार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावल ब्लॉक में दिसंबर में 47 नामांकन पत्र जमा हुए। अब कुल 224 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। रेवाड़ी ब्लॉक में सरपंच पद के लिए दिसंबर में कुल 47 नामांकन जमा हुए जबकि पंच पद के लिए 229 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

जबकि सितंबर में हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान सरपंच पद के लिए 867 और पंच पद के लिए 1948 ने नामांकन दाखिल किया था। इसी प्रकार बावल ब्लॉक में सितंबर में सरपंच के लिए 692 और पंच पद के लिए 1578 ने नामांकन पत्र भरा था।

आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
एडीसी डॉ प्रियंका सोनी ने बताया कि भरे गए नामांकन पत्रों की जांच 30 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक की जाएगी। इसके बाद एक जनवरी 2016 को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद उसी दिन शेष बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न अलॉट कर दिए जाएंगे।


यह रहेगी खर्च सीमा
एडीसी ने बताया कि इस बार पंच पद के लिए खर्च सीमा 10 हजार और 15 वार्ड तक ग्राम पंचायत सरपंच पद के लिए 30 हजार व 15 वार्ड से अधिक ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिए 50 हजार रुपये निर्धारित की गई है। पंचायत समिति सदस्य के लिए खर्च सीमा एक लाख और जिला परिषद सदस्य के लिए खर्च सीमा दो लाख रुपये निर्धारित की गई है।

ये हैं जिला परिषद पंचायत और ग्राम पंचायत के सदस्य

जिला परिषद सदस्य: 18

पंचायत समिति:
ब्लॉक    पंचायत समिति सदस्य
बावल-    25
रेवाड़ी-    30

ग्राम पंचायत:
बावल    95
रेवाड़ी    93
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed