{"_id":"5ca7a38cbdec2214254475f9","slug":"21554490252-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम भरोस है हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम भरोस है हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले की सीमा से होकर जाने वाले दिल्ली-जयपुर और रोहतक-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन होने वाले हादसों व आपराधिक वारदातों ने हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खडे़ कर दिए हैं। जबकि पुलिस की ओर जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर से कापड़ीवास के बीच छह पुलिस सहायता बूथ, चार पुलिस थाने और दो पुलिस चौकी खोली गईं हैं। बावजूद इसके हाईवे पर बेखौफ बदमाशों ने जिस तरह लूट, हत्या व दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान तो लगा ही है। साथ ही हाईवे पर रात में सफर करना जोखिम भरा हो गया है।
प्रदेश सरकार भले ही हाईवे को सुरक्षित होने का दावा करती हो, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। हाईवे पूरी तरह रामभरोसे हैं। जिले में दिल्ली-जयुपर व रोहतक-रेवाड़ी हाईवे हैं। एनएच आठ पर जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर से कापड़ीवास गांव तक करीब चालीस किलोमीटर एवं एनएच 71 पर हाईवे के टी प्वाइंट से पाल्हावास गांव तक करीब पचास किलोमीटर तक लंबे इन हाईवे पर सुरक्षा बंदोबस्त पुलिस रिकार्ड में तो दुरुस्त हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बेहद कमजोर है। बेखौफ बदमाश हाईवे पर चहलकदमी कर रहे हैं।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 30 मार्च की रात को कसौला पुलिस थाना व एसपी कार्यालय से मात्र पांच गज दूर व हाईवे पुलिस थाना से मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर बेखौफ बदमाशों ने बस से उतरे एक युवक को अगवा कर लूटपाट कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। युवक का शव मिलने के बाद पुलिस को अलर्ट किया गया है, लेकिन क्या पुलिस वास्तव में अलर्ट हुई?
विज्ञापन
अमर उजाला ने शुक्रवार को हाईवे पर इसकी पड़ताल की। इस दौरान पुलिस सहायता केंद्र खाली मिले। हाईवे पर जो स्थिति मिली उसने पुलिस महकमे को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि हाईवे पर लूट के लिए जिन प्वाइंट को संवेदनशील मानते हुए चिन्हित किया गया था वहां भी पुलिस गायब मिली।
हाईवे पर वारदात दर वारदात
- करीब ढाई माह पूर्व गांव खेड़ा मुरार के समीप एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को फेंक दिया गया था, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हुई।
-गांव ओढी के समीप हाईवे के साथ नाले में करीब 30 वर्षीय युवती का शव सूटकेश में मिला, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हुई है।
- करीब तीन माह पूर्व आसलवास के समीप एक कार चालक से लूटपाट की गई।
-बनीपुर चौक पर लगभग रोजाना छीना झपटी की वारदात होती है।
-गांव मालपुरा के समीप एक नाबालिग का शव मिला।
-निखरी कट के समीप एक युवक का शव मिला।
हाईवे की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क है। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थाना प्रभारी को गश्त करने व ड्यूटी चेक करने को कहा गया है। लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-राहुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक