{"_id":"5ca4f81ebdec22143e2c6c98","slug":"21554315294-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमजन 18001804815 नंबर पर दे सकता है अवैध धन की सूचना - राजीव रंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमजन 18001804815 नंबर पर दे सकता है अवैध धन की सूचना - राजीव रंजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव को धनबल का प्रयोग हो तो टोल फ्री नंबर 18001804815 पर सूचना दी जा सकती है। ऐसी सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। यह जानकारी हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) राजीव रंजन ने मंगलवार देर शाम सभी जिलों के अधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने सभी जिलों में लोकसभा चुनाव के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रबंधों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीईओ राजीव रंजन ने कहा कि चुनाव आयोग पूर्णता निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए हर प्रकार के प्रबंध किए जा रहे हैं। आदर्श आचार संहिता की अनुपालन सुनिश्चित करने तथा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए समुचित तैयारियां की गई हैं। प्रत्येक जिला में टोल फ्री नंबर 1950 स्थापित करवाने के साथ-साथ सूचनाओं व जानकारियों के लिए लैंडलाइन नंबर, ई-मेल आईडी, सी विजिल एप के साथ-साथ अब टोल फ्री नंबर 1800-180-4815 स्थापित किया गया है जो दिन में 24 घंटे लगातार काम करेगा। इस नंबर पर फोन करके कोई भी नागरिक चुनाव में अवैध रूप से इधर-उधर किए जा रहे धन के संबंध में सूचना दे सकता है । जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी तथा सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सीईओ ने कहा कि शराब ठेकों में वर्तमान तथा गत वर्ष के स्टॉक की जानकारी लेकर इनका तुलनात्मक अध्ययन करें और यदि कहीं विसंगतियां नजर आती हैं तो जरूरी कार्रवाई करें। इस पर उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि टीम द्वारा जिला की 3 डिस्टलरी कंपनियों का निरीक्षण किया गया है तथा इनमें अवैध शराब का स्टॉक नहीं है । उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी तथा मतदान प्रक्रिया से जुड़े तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के संचालन व रखरखाव के संबंध में प्रशिक्षित करें ताकि ये जरूरत पड़ने पर इन मशीनों का संचालन कर सके।इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया, सीटीएम रविन्द्र यादव, चुनाव नायब तहसीलदार दलीप सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।