{"_id":"5c6c3f9ebdec2217fb33213f","slug":"21550598046-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व बाइक टक्कर में एक की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार व बाइक टक्कर में एक की मौत एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी।गांव बूढ़पुर के समीप मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार गांव खुशपुरा निवासी विपुल ने शिकायत में कहा कि मंगलवार को वह अपने ही गांव निवासी दोस्त शिव कुमार के साथ बाइक से रेवाड़ी की ओर आ रहे थे। बाइक शिव चल रहे थे। गांव बूढ़पुर के निकट अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। शिव कुमार ने कुत्ते से बचने का प्रयास किया, परंतु इसी दौरान अचानक पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से रेवाड़ी की ओर फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।