फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   - 62 लाख रुपये की लागत से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

- 62 लाख रुपये की लागत से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 16 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
- 62 लाख रुपये की लागत से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
‘तीसरी आंख’ की जद में होगा बावल शहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बावल शहर में अब सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होगी। सुरक्षा के मद्देनजर नगर पालिका की तरफ से यहां 62 लाख रुपये के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह हर आने जाने वालों की गतिविधि पर नजर रखेंगे। जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल के प्रयास के बाद बावल शहर में 62 लाख रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाने स्वीकृत हुए हैं। यह नगर पालिका के सहयोग से किया जाएगा। इन कैमरों को शहर के सभी चौक-चौराहों पर लगाया जाएगा। इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
-----------
यहां लगेंगे कैमरे
यह कैमरे बावल शहर में छोटूराम चौराहा, भगत सिंह चौक, रेलवे रोड, कटला बाजार, अंबेडकर चौक, रेस्ट हाउस के सामने आदि जगहों पर लगाए जाएंगे। इनका कंट्रोल रूप बावल थाने में रखा जाएगा। जिससे किसी भी हरकत का पता लग सके।
विज्ञापन

---------
ये हैं संवेदनशील क्षेत्र
पिछले दिनों शहर के कटला बाजार में बदमाश एक व्यापारी से पिस्तौल की नोंक पर फिरौती मांगने आए थे। बदमाशों ने व्यापारी को डराने के लिए दीवार में गोली मारी। इसके बाद वह भाग गए। हालांकि पुलिस ने बाद में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन कटला बाजार और छोटूराम चौक शहर में सबसे व्यस्ततम जगह हैं। जहां पर आपराधिक वारदातें होती रहती हैं। ऐसे में यहां लंबे समय से सीसीटीवी कैमरों की मांग की जा रही थी। बावल का औद्योगिक क्षेत्र काफी पुराना है। यहां करीब 800 कंपनियां संचालित हैं। यहां लूटपाट और छीनाझपटी की घटनाएं आम हैं। सात से 10 तारीख के बीच तो यह घटनाएं और अधिक बढ़ जाती हैं। हालांकि एचएसएसआईडीसी भी यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बावल शहर में 62 लाख रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगेगा। औद्योगिक क्षेत्र में भी सीसीटीवी कैमरे एचएसएसआईडीसी के सहयोग से लगेंगे। - डॉ. बनवारीलाल, जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed