फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   210 more people found corona infected

210 और लोग मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 19 Jan 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
210 more people found corona infected
रेवाड़ी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को जिले में 210 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं, कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 695 हो चुकी है। उधर, 208 मरीजों को होम आइसोलेटेड किया गया है, जबकि दो कोविड पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, 174 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से हेल्प लाइन भी जारी की गई है, जिसकी मदद से 24 घंटे जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन

-----------------------------------------
अब तक 558813 लिए जा चुके है सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब 558813 सैंपल लिए जा चुके है, जबकि बुधवार को 993 सैंपल लिए गए और अभी 1471 सैंपल लंबित है। जिले में अभी तक 21778 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसके अलावा 20825 कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं जिले में 695 सक्रिय मरीज है। इसके अलावा जिले में सबसे ज्यादा रेवाड़ी से 95, बावल से 28, मीरपुर से 40, नाहड़ से 3, गुरावड़ा से 25 व खोल खंड से 19 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------
टोल फ्री हेल्पलाइन पर स्वास्थ्य संबंधी ले सकते हैं जानकारी
जिला प्रशासन की ओर से टोल फ्री नंबर 1950 शुरू किया गया है। जिसकी मदद से 24 कोविड से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली जा सकती है। वहीं आमजन को स्वास्थ्य सेवा व कोरोना से बचाव की जानकारी के लिए स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 946677510, 01274-250764 व 01274-256086 पर भी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
--------------------------------------------
संक्रमण दर पहुंची 3.90 प्रतिशत
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के बढ़ते मामाले को देखते हुए जिले में संक्रमण दर 3.90 प्रतिशत हुआ। वहीं मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। वहीं कोरोना संक्रमण से स्वस्थ्य होने वालों का दर 95.62 प्रतिशत है।
--------------------------------------------
पिछले एक सप्ताह में मिले कोरोना संक्रमित
तारीख मिले केस
19 जनवरी 210
18 जनवरी 193
17 जनवरी 278
16 जनवरी 152
15 जनवरी 92
14 जनवरी 91
13 जनवरी 61
---------------------------------------------------------
कोट
संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह चिंता का विषय है। लोगों को बार-बार यही सलाह दी जा रही है कि कोरोना के नियमों का पालन करें। जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है वो वैक्सीन की डोज समय पर लें।

-डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी।
----------------------------------------------------------
बच्चें भी हो रहे संक्रमित
कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों में बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं। यह राहत की बात है कि कुछ बच्चे संक्रमण से जल्द ठीक हो रहे हैं। पिछले चार दिनों में ही 46 बच्चे कोविड संक्रमण के सामने आए हैं। इनकी उम्र 16 साल से कम है। ऐसे में स्वजन को विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लतेश अरोड़ा के अनुसार बच्चों में अगर लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो उनको तरल पदार्थ व पौष्टिक आहार देते रहे। चिकित्सकों की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed