फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 18 Feb 2019 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
रेवाड़ी। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद वीर सैनिकों के सम्मान में जिलेभर में पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। कई स्थानों पर कैैंडल मार्च निकाला गया। आतंकवादियों द्वारा की गई कायरतापूर्ण हरकत से जिले के लोगों में गुस्सा व्याप्त है। लोगों ने कहा कि सरकार को अब ईंट का जवाब पत्थर देना चाहिए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाकली में पुलवामा में शहीद 40 सैनिकों की शहादत को नमन किया गया। प्राचार्य राजेन्द्र शर्मा द्वारा प्रात: कालीन सभा के दौरान राष्ट्र से ओतप्रोत संवादों पर चर्चा की गई। विद्यालय के स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों द्वारा शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण करके रेलवे स्टेशन कोसली बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान बस स्टैंड स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर उमा यादव, हरीश शर्मा, महेंद्र पुनिया, सुभाष मुलौदिया, जयसिंह व प्रमिला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गांव जैनाबाद, चिमनावास व कंवाली में शहीद वीर जवानों को श्रृद्धांजलि देने के लिए गांवों में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में भाग ले रहे युवा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। पाकिस्तान के प्रति युवाओं को रोष बढ़ता ही जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि 40 वीर शहीदों की शहादत का बदला आतंकवादी व पाकिस्तान से लिया जाए। तभी उनके शहीदों के परिवारों को सांत्वना मिलेगी। युवाओं की एक ही आवाज है आतंकवादियों को जड़ से सफाया करना ही होगा। पाकिस्तान को दी जाने वाली सभी सुविधाएं बंद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में इनसो अध्यक्ष रवि मसीत ने कहा कि हमारे जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। पाकिस्तान नें आतंकवादियों की मदद से जो कायराना हरकत की है उससे देश में आक्रोश की भावना है। सरकार को पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित कर देना चाहिए। पाकिस्तान के साथ सभी संधियों और व्यापार को बंद कर देना चाहिए। आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। इस मौके पर इनसो जिला प्रधान सतेंद्र झाबुआ, विश्वेश, स्नेहा, मोहित, प्रिंस, शिक्षा, देवेंद्र, पंकज, रोहित, अभिमन्यु, श्याम, अक्षय, अमित, दिनेश, प्रीतम, अंकित, अनु, पायल, रितेश, हरीश, नवीन, भीम, राजेंद्र, आदि सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कश्मीर के पुलवामा में शहीद44 जवानों को पाल्हावास के ग्रामीणों ने उप तहसील चौक से शहीद रविन्द्र यादव के स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि कैंडल मार्च में अनूप सिंह, महेश यादव, सहदेव, सोनू, अजीत पहराजवास, संदीप, राहुल, कृष्ण, तुषार, हर्ष, हिमांशु, प्रिंस, निशु, अनिल, बागी, धर्मेंद्र, प्रदीप, विपिन, गौरव, सुधीर, अमन, प्रदीप राजा, सोमेंद्र, टिंकू, नरेंद्र, भोला, शेखर, सागर, कुलदीप, मोनू, चीनू, पुलकित व निशांत आदि शामिल रहे।

गावं जाटूसाना में पुलवामा के शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च वृद्धाश्रम से आरंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से नारों के साथ निकाला गया। कैंडल मार्च में गांव के कई ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। ग्रामीण गोविंद ने बताया कि कैंडल मार्च में पूरा गांव देश भक्ति के नारों से गुंज उठा। समापन शहीद होशियार सिंह की प्रतिमा के पास किया गया। इस मौके पर ग्रामीण उत्थान भारत निर्माण डा. टीसी राव, प्रेरणा विकास समिति प्रधान गोविंद, सचिव मास्टर बलजीत, भज्जू, मनीष, नवीन, मोनू, मनोज, रॉकी, सुधीर पंडित, जितेंद्र, मास्टर दयाराम, सुमन शर्मा, सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed