{"_id":"5bce2c0bbdec2269717a1d70","slug":"201540238347-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीजनल सेंटर...33क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीजनल सेंटर...33क
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली.जाटूसाना। गांव कृष्णनगर स्थित भगत फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर में पर सोमवार सुबह छात्राओं ने सेंटर की निदेशक का तबादला करने की मांग को लेकर ताला जड़ दिया। ताला जड़ने के बाद छात्राओं ने मुख्यद्वार के बाहर धरना शुरू कर दिया। छात्राओं ने सेंटर की निदेशक पर गंभीर आरोप जड़ते हुए कहा कि उनकी वजह से पूरा शैक्षणिक माहौल ही खराब हो होने का आरोप लगाया। सूचना मिलने के बाद पहुंचे तहसीलदार और डीएसपी ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्राएं कार्रवाई की मांग पर अड़ गई।
ताला लगाने वाली छात्राओं का यह भी कहना था कि रीजनल सेंटर के पूर्व प्रभारी डॉ. अनिल कुमार का तबादला भी साथ-साथ होना चाहिए। छात्राओं ने आरोप लगाया रीजनल सेंटर के स्टॉफ की गुटबंदी के कारण आए दिन कोई न कोई विवाद होता रहता है। जिसका समाधान होना चाहिए। सेंटर पर ताला लगाए जाने की सूचना के बाद कोसली के तहसीलदार विजय कुमार व डीएसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे तथा छात्राओं को समझाकर ताला खोलने का अनुरोध किया लेकिन छात्राएं इसके लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद लगभग 2 बजे पुन: प्रयास किए गए। छात्राओं से कहा गया कि वे 5 छात्राओं की एक कमेटी बनाकर इस मामले में प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष रखे। इसके बाद छात्राएं तैयार हो गई लेकिन कमेटी के लिए 50 प्रतिशत छात्राओं के हस्ताक्षर की अनिवार्यता करने के बाद छात्राएं पुन: भड़क गई जिसके बाद आखिरकार तहसीलदार को वापस लौटना पड़ा। उल्लेखनीय है कि अगस्त 2014 में शुरू हुए रिजनल सेंटर में इस समय लगभग 250 छात्राएं पढ़ रही हैं तथा यहा लगभग 30 कर्मचारियों का स्टॉफ है।
उधर छात्राओं द्वारा लगाए गए ताले के बाद सेंटर में दो दिनों का अवकाश किए जाने की घोषणा कर दी गई। जिसके बाद छात्राओं ने अपना धरना यह कहकर समाप्त कर दिया कि 25 अक्तूबर तक उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे पुन: ताला लगाकर धरने पर बैठ जाएंगी। उधर मौके पर मौजूद ग्रामीणों का भी यह कहना था कि रिजनल सेंटर में शांति बनाए रखने के लिए स्टॉफ की गुटबंदी को खत्म किया जाना आवश्यक है। जिससे सेंटर में पढ़ाई का वातावरण बना रह सके।
विज्ञापन
रीजनल सेंटर में तालाबंदी की जानकारी है। हालांकि इस तरह की शिकायतें कुछ समय पहले भी आई थी लेकिन हमने बच्चों के भविष्य को देखते हुए जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे और इस मामले जिस भी स्तर पर लापरवाही है उसपर कार्रवाई की जाएगी।
-प्रो. सुषमा यादव, कुलपति, भगत फूलसिंह विवि, मुरथल