{"_id":"5b9420af867a557ebc193e12","slug":"201536434351-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में रहा इनेलो-बसपा के बंद का मिला-जुला असर, बावल में हुई भाजपा व इनेलो समर्थकों में हलकी नोक-झोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में रहा इनेलो-बसपा के बंद का मिला-जुला असर, बावल में हुई भाजपा व इनेलो समर्थकों में हलकी नोक-झोंक
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। इनेलो-बसपा गठबंधन की एसवाईएल का निर्माण, बढ़ती तेल की कीमतें और बेरोजगारी के मुद्दे पर बुलाया बंद का जिले में मिला-जुला असर रहा। सुबह 11 बजे के बाद बाजार खुलने शुरू हो गए थे। बंद के दौरान बावल में भाजपा और गठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। इसके अलावा जिले में बंद के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उधर बंद में सहयोग देने पर इनेलो नेताओं ने व्यापारियों का आभार जताया है।
बंद को सफल बनाने के लिए इनेलो और बसपा कार्यकर्ता सुबह आठ बजे ही बाजारों में पहुंचे थे। इनेलो जिलाध्यक्ष डॉ. राजपाल और बसपा जिलाध्यक्ष अशोक अहमदपुर की अगुवाई में पदाधिकारी शहर के मुख्य बाजारों में केंद्र और राज्य सरकार की विफलता के खिलाफ प्रदर्शन करते पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद करने का अनुरोध किया। इस दौरान भाड़ावास गेट, सरकुलर रोड, अग्रसेन चौक, ब्रास मार्केट, अपना बाजार, पंजाबी मार्केट, सराफा बाजार, गुड़ बाजार, कपड़ा बाजार, जीवली बाजार, काठ मंडी, रेलवे रोड पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रतिष्ठान बंद कराए। हालांकि व्यापारियों ने इसका कोई विरोध नहीं किया और अनुरोध मानकर प्रतिष्ठानों को बंद कर लिया। इस दौरान बाजारों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर पूरी तरह से विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद में देश और राज्य की जनता ने भाजपा को बागडोर सौंपी थी उसको पूरा करने में सरकार पूरी तरह से विफल रही है। एसवाईएल का निर्माण नहीं होने, बढ़ती महंगाई और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सरकार नाकाम है। इस अवसर पर प्रीतम जांगड़ा, कमला शर्मा, राजवीर कालूवास, विजय भुरथला, जगदीश प्रसाद डहीनवाल, वरुण गांधी, मुबीन खान, संपतराम, विनोद शर्मा, अमन जून, संदीप श्योराण, धर्मपाल देशवाल, जीतू डोहक़ी व एडवोकेट रजवंत डहीनवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
बावल में बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के नोकझोंक
बावल में शनिवार को बंद के दौरान इनेलो और भाजपा नेताओं के बीच हल्की नोकझोंक हो गई। मामले की गंभीरता को देखकर वहां पुलिस बल पहुंच गया और दोनों पक्षों से शांति रखने की अपील की। सुबह इनेलो-बसपा के कार्यकर्ता सुबह सब्जी मंडी पहुंचे तथा दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आग्रह किया। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वे सभी ग्रामीण क्षेत्र के हैं तथा सब्जी व फल बेचकर अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। इस दौरान पहुंचे मंडी में पहुंचे भाजपा समर्थित पार्षद पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने दुकान बंद को लेकर कटाक्ष कर दिया जिसके बाद दोनों पक्षों में नोक-झोंक हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत करा दिया। वहीं कटला बाजार, गंज बाजार व प्राणपुरा रोड के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। पुरानी तहसील रोड तथा रेलवे फाटक तक का बाजार पूरी तरह खुला रहा। इधर इनेलो नेता श्याम सुंदर सभ्रवाल ने बंद में सहयोग करने पर दुकानदारों का आभार जताया।
कोसली व धारूहेड़ा में दोपहर को खुले
कोसली में प्रधान किरणपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजारों में प्रदर्शन किया और व्यापारियों से अनुरोध करके बाजार बंद कर कराए। हालांकि इसके कुछ समय बाद लगभग सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोल लिए थे। इस अवसर रामफल कोसलिया, सुभाष गर्ग, नीरज कोसलिया, घमंडीलाल, चेतन खोला, रोहित यादव, भूप सिंह भाकली, जिले सिंह मौजूद रहे। धारूहेड़ा में इनेलो नेता राव मंजीत सिंह जेलदार ने टीम का नेतृत्व कर व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया उनका समर्थन कर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इसके कुछ समय बाद सभी ने अपने प्रतिष्ठान खोल लिए।