{"_id":"5b3138cd4f1c1bf26e8ba04e","slug":"201529952461-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोविजनल लिस्ट हुई तैयार, आज से होगी प्रमाण पत्रों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोविजनल लिस्ट हुई तैयार, आज से होगी प्रमाण पत्रों की जांच
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोविजनल लिस्ट हुई तैयार, आज से होगी प्रमाण पत्रों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले के सभी कालेजों में स्नातक के लिए आवेदन करने प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मंगलवार से प्रमाण-पत्रों की जांच का कार्य होगा। सभी कालेजों द्वारा इसके लिए प्रोविजनल लिस्ट तैयार की जा चुकी है। विभाग की तरफ से अब 26 जून को पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी की जाएगी। प्रोविजनल लिस्ट के आधार पर विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। प्रमाण पत्र जांच का कार्य 28 जून तक चलेगा। 29 और 30 जून को फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। 1 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी। कालेज में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को इस बार पांच कालेजों के नाम भरने का प्रावधान किया गया था। कालेज प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थियों ने इस बार एक से ज्यादा कालेजों के लिए आवेदन किए हैं। ऐसे में जब मेरिट लिस्ट जारी होगी तो स्टूडेंट्स की संख्या कम रह जाएगी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद ही सीटों के भरने की सही संख्या का पता चल सकेगा। इसी वजह से जिले के 15 कालेजों में पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी 15 हजार के पार पहुंच रही है। हालांकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के साथ सीबीएसई बोर्ड से परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों की भी संख्या करीब 15 हजार ही है। ऐसे में दूसरे राज्यों में जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों ने भी यहां पर आवेदन किया है। उनका लक्ष्य है कि डीयू और राजस्थान विवि जैसे प्रतिष्ठित संस्थाओं में प्रवेश नहीं मिलने पर यहां के कालेजों में उनको आसानी से प्रवेश मिल जाएगा।
--------------
विद्यार्थियों को लाने होंगे ये प्रमाण पत्र साथ
विद्यार्थियों को आवेदन के दौरान की गई गलती को ठीक कराते समय अपने साथ दसवीं व 12वीं की मार्कशीट की फोटो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट और आधार कार्ड की फोटो कापी साथ लानी होगी।