{"_id":"5a847ad44f1c1b90268ba276","slug":"201518631636-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- पूरी यात्रा की होगी वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- पूरी यात्रा की होगी वीडियोग्राफी
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी से जींद जाएंगी 4 हजार बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की वीरवार को होने वाली युवा हुंकार रैली के लिए जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से 4 हजार कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल ले जाने के लिए पंजीकरण कराया है। बुधवार को इस संबंध में अलग-अलग हलकों मेेें बैठक हुईं। भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने बताया कि बावल और रेवाड़ी विधानसभा के कार्यकर्ता सुबह सात बजे गढ़ी बोलनी रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर एकत्रित होंगे। यहां से जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल, रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना करेंगे। कोसली हलके से कार्यकर्ता कोसली विधायक बिक्रम सिंह यादव एवं भाजपा महामंत्री प्रीतम चौहान के नेतृत्व कोसली स्टेडियम में एकत्रित होंगे। बाइक रैली की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
---
सभी व्यवस्थाएं होंगी मौजूद : बाइकों के साथ उनके आगे एवं पीछे पिकअप चलेंगी। इनमें खाने-पीने का सामान, पंक्चर ठीक करने वाले एवं ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले कार्यकर्ता रहेेंगे। इसके अतिरिक्त एक एंबुलेंस भी साथ चलेगी। कुलाना बोर्डर पर रेवाड़ी जिले की सीमा समाप्त हो जाएगी। यहां से असेंबलिंग प्वाइंट रखा है। यहां पर पांच मिनट का ठहराव होगा। इसके बाद सभी कार्यकर्ता जींद पहुंचेंगे। जिला भाजपा कार्यालय से लेकर कुलाना बॉर्डर तक वीडियोग्राफी की जाएगी।